1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Shrikant Tyagi: नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी कौन है? इन वजहों से पहले भी सुर्खियों में रहा

Shrikant Tyagi: नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी कौन है? इन वजहों से पहले भी सुर्खियों में रहा

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 07, 2022 11:01 am IST,  Updated : Aug 07, 2022 11:15 am IST

Shrikant Tyagi: ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के कामन एरिया और पार्क में अवैध अतिक्रमण के मामले में नोएडा अथॉरिटी ने करीब 3 वर्ष पहले उसे औपचारिकता के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अक्टूबर 2019 में सोसायटी के लोगों ने नोएडा अथॉरिटी से अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।

Shrikant Tyagi - India TV Hindi
Shrikant Tyagi Image Source : SOCIAL MEDIA VIRAL

Highlights

  • 2019 में सोसायटी के लोगों ने नोएडा अथॉरिटी से की थी अतिक्रमण की शिकायत
  • ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने की FIR दर्ज
  • महेश शर्मा ने कहा- श्रीकांत त्यागी बीजेपी का सदस्य नहीं

Shrikant Tyagi: नोएडा के पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की खोज में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उसकी कई गाड़ियों को भी जब्त कर दिया है। श्रीकांत शर्मा पहले भी काफी सुर्खियों में रहा है। ऊंची पहुंच और पार्टी में दखल अंदाजी के के चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला से अभद्रता करने वाला कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा अथॉरिटी में भी अपनी दखल रखता था।

अथॉरिटी के अधिकारियों में भी डर

मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी राजनीतिक पहुंच के कारण अथॉरिटी के अधिकारी भी कुछ नहीं बोल पाते थे। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के कामन एरिया और पार्क में अवैध अतिक्रमण के मामले में नोएडा अथॉरिटी ने करीब 3 वर्ष पहले उसे औपचारिकता के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अक्टूबर 2019 में सोसायटी के लोगों ने नोएडा अथॉरिटी से अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।

लखनऊ में हुई थी FIR

गौरतलब है, फरवरी 2020 में श्रीकांत त्यागी को उसकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर इलाके के ग्रीनवुड्स अपार्टमेंट में एक महिला के साथ पकड़ा था। श्रीकांत की पत्नी को उसके अवैध संबंध का पता चला और वह उसका पीछा करते हुए उस फ्लैट में पहुंच गई जहां वह किसी और महिला के साथ था। गोमती नगर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई भी हो गई थी।

कई बड़े नेताओं से संबंध

खुद को भाजपा नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी भंगेल का रहने वाला है। बताया जा रहा कि उसके भाजपा के कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत शर्मा के गांव वाले घर पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं और वहां हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी ली जाती है। जब श्रीकांत गांव में रहता था तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसके घर पर बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रहती थी। घर पर भी बाकायदा बैरिकेटिंग और पुलिस पिकेट बनाए गए थे।

श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताता रहा है। ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने एक महिला के साथ धमकी और गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत का एक महिला से मारपीट करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भाजपा ने झाड़ा अपना पल्ला

श्रीकांत त्यागी का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में पुलिस से लेकर नेताओं की एंट्री हो गई। अब नोएडा के सांसद महेश शर्मा ओमेक्स सोसाइटी में पहुंचे। पीड़ित महिला ने सांसद महेश शर्मा को पूरी आपबीती सुनाई। इस दौरान महेश शर्मा ने ये साफ किया कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि त्यागी किसान मोर्चा का मेंबर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अमित शाह के आदेश पर आया हूं। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी दोषी है और वह बख्शा नहीं जाएगा। त्यागी पर 5 धाराएं और लगाई गईं। महेश शर्मा ने कहा कि 48 घंटे में श्रीकांत त्यागी जेल में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत