1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फर्जी पासपोर्ट के जरिए लॉरेंस ने इन लोगों को भेजा विदेश

Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फर्जी पासपोर्ट के जरिए लॉरेंस ने इन लोगों को भेजा विदेश

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 09, 2022 04:12 pm IST,  Updated : Jul 09, 2022 04:20 pm IST

Sidhu Moose Wala Case: लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन का पासपोर्ट दिल्ली रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से बना था। इंडिया टीवी के पास गैंगस्टर सचिन बिश्नोई के फर्जी पासपोर्ट की तस्वीर भी है।

Lawrence and Sidhu Moose Wala- India TV Hindi
Lawrence and Sidhu Moose Wala Image Source : FILE

Highlights

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा
  • अनमोल बिश्नोई और सचिन बिश्नोई को भेजा विदेश
  • सचिन बिश्नोई ने ही मूसेवाला पर हमले का पूरा प्लान तैयार किया था

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धू की हत्या से पहले तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और अपने भांजे सचिन बिश्नोई को फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार करवाया। सचिन बिश्नोई ने ही मूसेवाला पर हमले का पूरा प्लान तैयार किया था। लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन का पासपोर्ट दिल्ली रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से बना था। इंडिया टीवी के पास गैंगस्टर सचिन बिश्नोई के फर्जी पासपोर्ट की तस्वीर भी है।

इस फर्जी पासपोर्ट में आप बाकायदा देख सकते हैं कि सचिन बिश्नोई का नकली नाम तिलक राज टुटेजा लिखा गया है। वहीं फर्जी पिता का नाम भीम सिंह, हाउस नंबर 330, ब्लॉक F3 संगम विहार नई दिल्ली, 110062 लिखा गया है। सचिन बिश्नोई 21 अप्रैल तक भारत में था और फिलहाल दुबई में मौजूद है।

वहीं जोधपुर जेल से बाहर आने के बाद लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल का पासपोर्ट भानु प्रताप के नाम से बनवाया और एड्रेस फरीदाबाद हरियाणा का दिया था। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में ये खुलासा किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट में FIR भी दर्ज की थी।

Fake Passport
Image Source : INDIA TVFake Passport

Fake Passport
Image Source : INDIA TVFake Passport

हालही में पकड़ा जा चुका है अंकित सिरसा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में हालही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शूटर अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने अंकित के साथी को भी पकड़ा था। अंकित सिरसा वही शूटर है जिसने सिद्धू को सबसे नजदीक से गोली मारी थी। अब इस शूटर के बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें पता लगी हैं। अंकित की उम्र महज 19 साल बताई जा रही है और वह बहुत कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। 

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जब प्रियवत फौजी की गिरफ्तारी हुई तो उसने अंकित सिरसा के नाम का खुलासा पुलिस के सामने किया। पुलिस को जब अंकित की इनसाइड स्टोरी पता लगी तो सब हैरान रह गए। अंकित ने अपराध की दुनिया में कदम मोबाइल चोरी से रखा था, इसके बाद वह लॉरेंस विश्नोई का शॉर्प शूटर बन गया। गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को गोलियों से भूनकर कर दी गई थी। अंकित इस हत्याकांड का अहम बिंदु था और उसने सबसे नजदीक से मूसेवाला को गोली मारी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत