1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीरम इंस्टीट्यूट गरीब देशों को ‘एक कप चाय’ की कीमत पर टीके उपलब्ध करा रही: पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट गरीब देशों को ‘एक कप चाय’ की कीमत पर टीके उपलब्ध करा रही: पूनावाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2022 11:32 pm IST,  Updated : Feb 14, 2022 11:32 pm IST

टीका विनिर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि विश्व की दो-तिहाई आबादी को कंपनी के एक या अधिक टीके दिये गये हैं। 

Serum Institute of India chairman Cyrus Poonawalla- India TV Hindi
Serum Institute of India chairman Cyrus Poonawalla Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • विश्व की दो-तिहाई आबादी को कंपनी के एक या अधिक टीके दिये गये हैं- साइरस पूनावाला
  • पंद्रह से 18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड के विरूद्ध पूर्ण टीकाकरण हुआ: मांडविया

नयी दिल्ली/पुणे: टीका विनिर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने सोमवार को कहा कि दुनिया के गरीब देश कंपनी के बनाए टीकों का उपयोग कर रहे हैं। इसका कारण टीके की खुराक का सस्ता होना है और इसे ‘एक कप चाय’ की कीमत पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पूनावाला ने उद्योग मंडल महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (एमसीसीआईए) द्वारा आयोजित पुणे अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सिम्मेलन में यह बात कही।

कार्यक्रम में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार पाने के लिये सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि विश्व की दो-तिहाई आबादी को कंपनी के एक या अधिक टीके दिये गये हैं। पूनावाला ने कहा, ‘‘हमारे अधिकतर टीकों का उपयोग गरीब देश कर रहे हैं। यूनिसेफ और अन्य परमार्थ संगठन टीका खरीदने को आगे आए हैं। हमने अपने कर्मचारियों और वैज्ञानिकों की मदद से इसे सस्ता बनाया है और एक कप चाय की कीमत के बराबर है।’’ 

पंद्रह से 18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड के विरूद्ध पूर्ण टीकाकरण हुआ: मांडविया 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड-19 के विरुद्ध पूर्ण टीकाकरण हो गया है। मांडविया ने ट्वीट किया,‘‘युवा भारत पूरे जोश से इस महामारी का मुकाबला कर रहा है। 15 से 18 साल तक के आयुवर्ग के डेढ़ करोड़ से अधिक किशोरों का अब पूर्ण टीकाकरण हो गया है।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अबतक इस आयु वर्ग के 70 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लग गयी है। भारतीय महापंजीयक के अनुसार, 2021-22 में 15 से 18 साल तक के आयुवर्ग के लाभार्थियों की अनुमानित आबादी 7.4 करोड़ हैं। देशभर में तीन जनवरी, 2022 से 15 से 18 साल के आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत