1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत में मैं वादा करती हूं कि....' जानिए स्मृति ईरानी ने दर्शकों से क्या प्रॉमिस किया

'आप की अदालत में मैं वादा करती हूं कि....' जानिए स्मृति ईरानी ने दर्शकों से क्या प्रॉमिस किया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 26, 2025 10:21 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:21 pm IST

तेज तर्रार राजनेता और टीवी का खास चेहरा रहीं स्मृति ईरानी देश के चर्चित शो आप की अदालत में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देतीं नजर आईं। शो के दौरान स्मृति ईरानी ने दर्शकों से खास वादा किया। जानिए क्या कहा?

स्मृति ईरानी ने किया वादा- India TV Hindi
स्मृति ईरानी ने किया वादा

देश के चर्चित शो आप की अदालत में आज स्मृति ईरानी रजत शर्मा के सवालों का जवाब देतीं नजर आईं। स्मृति ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैं राजनीति में नहीं आई। मैं राष्ट्रनीति से जुड़ी हूं। क्योंकि राजनीति में आप आते हैं, तो अपने लिए कुछ तलाशते हैं। राष्ट्र नीति से जुड़ते हैं, तो आप राष्ट्र के लिए नई ऊंचाइयां, नई उपलब्धियां तलाशते हैं। यही फर्क होता है अपने लिए करने और दूसरों के लिए करने में। अपने लिए तो बहुत लोग करते हैं। दूसरों के लिए जीना, दूसरों के प्रति सेवा भाव रखना, ऐसा सौभाग्य और अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है।

मैं स्मृति ईरानी से दीदी बन गई

स्मृति ने कहा, मेरा मानना है कि अगर आपको यह मौका मिला, तो आपको इसमें अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहिए। मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैं बीजेपी में स्मृति ईरानी बनकर आई थी और अब दीदी बन गई।' स्मृति से रजत शर्मा ने एक सवाल पूछा कि, अब कोई ऐसा मौका तो नहीं आ जाएगा कि आपको फिर फोन आएगा और फिर "क्योंकि..." के सेट से वापस दिल्ली में शपथ लेते हुए दिखाई देंगी?

मैं वादा करती हूं कि...

स्मृति ईरानी: 'मौकों को मैं नहीं तलाशती। मौके मुझे तलाशते हैं,  तो कौन सा मौका मुझे कब तलाश लेगा, यह मैं नहीं जानती। इतना जानती हूं कि जब मौका मुझे तलाशते हुए आए तो आप कहीं न कहीं न बेज़ार होंगे, न शर्मसार होंगे। मैं जो प्रतिभा लेकर पॉलिटिक्स में और मीडिया में आज जानी जाती हूं, उस बेंचमार्क से नीचे नहीं उतरूंगी। इतना आप की अदालत में मैं वादा करती हूं।' 

स्मृति को स्ट्रीट फूड है पसंद

स्मृति ईरानी ने अपनी पसंद के बारे में बड़ा खुलासा किया और बताया कि उन्हें ऐसी पार्टीज पसंद नहीं जहां शराब के नशे में धुत्त लोग शामिल हों। उन्हें किसी भी नशे में धुत्त लोग पसंद नहीं चाहे वह किसी तरह का नशा हो। उन्हें स्ट्रीट फूड्स पसंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत