1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: बडगाम में आतंकियों की गोलीबारी में स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत, भाई घायल

J&K: बडगाम में आतंकियों की गोलीबारी में स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत, भाई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 10:50 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 10:50 pm IST

रात करीब आठ बजकर 35 मिनट पर, आतंकवादियों ने गोलीबारी की और एसपीओ इशफाक अहमद को बडगाम में चाडबुग स्थित उनके आवास के पास गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : PTI (FILE PHOTO)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि उनके भाई को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रात करीब आठ बजकर 35 मिनट पर, आतंकवादियों ने गोलीबारी की और एसपीओ इशफाक अहमद को बडगाम में चाडबुग स्थित उनके आवास के पास गंभीर रूप से घायल कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अहमद का भाई उमर जान को भी गोलियां लगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों को बेमिना स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां अहमद की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उमर का इलाज चल रहा है। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

(इनपुट- एजेंसी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत