1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंका ने अब 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, पुडुचेरी के करीब की घटना

श्रीलंका ने अब 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, पुडुचेरी के करीब की घटना

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 28, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 02:16 pm IST

श्रीलंका की नौसेना ने केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल से 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मछुआरों पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप लगाया गया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

श्रीलंका की नौसेना ने केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल से 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुडुचेरी के एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर कार्रवाई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस मामले में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये मछुआरे कुछ दिन पहले मछली पकड़ने निकले थे। आइए जानते हैं इस ताजा घटना के बारे में विस्तार से।

केंद्र से हस्तक्षेप की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल से श्रीलंकाई नौसेना ने उसके जल क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुडुचेरी सरकार के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार मछुआरों और उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग करेगी।

'विदेश मंत्री के संपर्क में हैं'- मंत्री

पुडुचेरी के अधिकारी ने बताया है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों के नाम पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर पुडुचेरी के  मत्स्य पालन मंत्री के.लक्ष्मीनारायणन का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई के लिए विदेश मंत्री के साथ संपर्क में है।

पहले भी 34 को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना द्वारा इससे पहले भी बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की गई है। बीते रविवार को जानकारी सामने आई थी कि श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। मछुआरों की गिरफ्तारी तमिलनाडु के धनुषकोडी के पास से की गई है। गिरफ्तार मछुआरों में से 32 तमिलनाडु और 2 केरल के लोग हैं।  इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से इस मामले में ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की अपील की थी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल हुए 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी, इन नेताओं ने भी थामा हाथ

ISIS टेरर मोड्यूल के खिलाफ कार्रवाई, NIA ने इस राज्य में 25 जगहों पर की रेड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।