1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंडी में सड़क पार कर रहे शख्स को टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जाकर गिरा; CCTV फुटेज आया सामने

मंडी में सड़क पार कर रहे शख्स को टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जाकर गिरा; CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 04, 2026 08:58 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 08:58 am IST

मंडी के पंडोह में एक टैंकर ने सड़क पार कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टैंकर की चपेट में आने से हुई मौत।- India TV Hindi
टैंकर की चपेट में आने से हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में टैंकर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले के पंडोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शुक्रवार दोपहर को सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान जीवन लाल पुत्र कौल सिंह, निवासी मंडी के रूप में हुई है। 

बस से टकराया टैंकर

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जीवन लाल सड़क लगभग पार कर चुके थे, तभी मोड़ से गुजर रहे एक टैंकर ने उन्हें अपनी कंडक्टर साइड के पिछले हिस्से से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति टैंकर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर भी अनियंत्रित हो गया और उसका पिछला हिस्सा सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बस से टक्कर न होती तो टैंकर सड़क पर पलट सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। 

टैंकर चालक को पुलिस ने पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अशोक पठानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता के व्यक्ति लगभग सड़क को पार कर चुका था। हालांकि इसी बीच एक टैंकर अनियंत्रित हो गया और उसने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति बहुत दूर जाकर गिरा। हालांकि टैंकर खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। टैंकर का पिछला हिस्सा एक बस से जा टकराया नहीं तो टैंकर भी पलट सकता था। (इनपुट- कपिल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

अहिल्यानगर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 छात्र घायल; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत