1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भयानक हादसा, तीन की मौत और दो घायल

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भयानक हादसा, तीन की मौत और दो घायल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 20, 2023 11:29 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 11:29 pm IST

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक भयानक हादसा हो गया। हाईवे पर एक कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस  से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार रात को हुई जब कार में सवार पांचों दोस्त रेवाड़ी से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि भीषण हादसे में जनौला गांव निवासी जतिन इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त कुलदीप और हर्ष ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

दो की हालत स्थिर

पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक रवि और सचिन नामक दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रवि द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबितक, जब वे बिलासपुर के पास शहीद अमर सिंह पब्लिक स्कूल के पास रात करीब आठ बजे पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक रुक गया और उनकी कार उससे जा टकराई। 

ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। बिलासपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यूपी में घर के बाहर अलाव ताप रहे लोगों को कुचला
वहीं,उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर अलाव ताप रहे लोगों को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में  तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घायलों में ट्रेलर ड्राइवर मुकेश यादव भी शामिल है जो बनारस से कुशीनगर जिले के रामकोला जा रहा था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत