1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देहरादून: उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी The Kashmir files फिल्म

देहरादून: उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी The Kashmir files फिल्म

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 16, 2022 11:11 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 11:11 pm IST

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म The Kashmir files देखी, धामी ने मुख्य सचिव को फिल्म टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

Twitter- India TV Hindi
Twitter Image Source : TWITTER

Highlights

  • उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी the Kashmir files फिल्म
  • प्रदेश के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देखी फिल्म
  • निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी बधाई

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के एक मल्टीप्लैक्स में The Kashmir files फिल्म देखी और उसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से बात कर उन्हें जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं पर हुए अत्याचार जैसे विषय पर एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए बधाई दी । ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए धामी ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव को फिल्म को उत्तराखंड में कर मुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं । 

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री किया जा रहा है। उत्तराखंड से पहले फिल्म को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त किया गया। इससे पहले हरियाणा, गुजरात, और कर्नाटक में फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खूब कमाई कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत