1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों संग की बैठक, सीडीएस अनिल चौहान भी रहे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों संग की बैठक, सीडीएस अनिल चौहान भी रहे मौजूद

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 09, 2025 10:10 am IST,  Updated : May 09, 2025 01:05 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात युद्ध जैसे बन चुके हैं। इस बीच भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बैठक शुरू हो गई है।

Rajnath Singh News, Rajnath Singh Latest News, India Pakistan- India TV Hindi
CDS एवं तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में देश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति और संभावित खतरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सीमा पर हालिया गतिविधियों और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद रक्षा मंत्री DRDO प्रमुख से मुलाकात करेंगे, जहां वे देश में मौजूद हथियारों के स्टॉक, सैन्य उपकरणों की उपलब्धता और स्वदेशी रक्षा उत्पादन की प्रगति पर जानकारी लेंगे। यह बैठक रक्षा रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर कही थी यह बात

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच गुरुवार को कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी सीमा को बाधा नहीं बनने देगा और इसके लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान रक्षा मंत्रालय के उस दावे के बाद आया, जिसमें कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार रात उत्तरी और पश्चिमी भारत में 15 स्थानों पर पाकिस्तानी सेना के मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम किया, साथ ही लाहौर में पाकिस्तान की एक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को दिया था अंजाम

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बुधवार तड़के पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इस बारे में जानकारी देते हुए राजनाथ ने कहा था, 'ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी शिविर नष्ट किए गए और कई आतंकवादी मारे गए।' उन्होंने जोड़ा था कि भारत ने हमेशा संयम और जिम्मेदारी दिखाई है, और बातचीत से मुद्दों को सुलझाने में विश्वास रखता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर कोई इस संयम का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेगा, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत