1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Karwa Chauth 2022: पहले पति का काट दिया गला! अब रख रही हैं करवा चौथ का व्रत

Karwa Chauth 2022: पहले पति का काट दिया गला! अब रख रही हैं करवा चौथ का व्रत

 Published : Oct 13, 2022 07:46 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 07:46 pm IST

Karwa Chauth 2022: देश के कई इलाकों में महिलाएं आज अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है। वही उत्तर प्रदेश की जेलों बंद महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत रख रही है। जेल प्रशासन के तरफ से महिलाओं को पूरा सहयोग किया गया है।

Karwa Chauth 202- India TV Hindi
Karwa Chauth 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कई सालों से बाहर की दुनिया नहीं देखी हैं
  • अपनी पति का गला दबा कर मार दिया
  • 12 महिलाएं व्रत रख रही है

Karwa Chauth 2022: देश के कई हिस्सों में महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है। कल से ही बजारों में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। आज के दिन महिलाएं सज संवर रही होंगी। हम आपको इसी त्यौहार से जुड़ी एक खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं करवाचौथ रख रही है लेकिन हैरानी की बात है कि उनके पति ही नहीं है फिर भी ये त्यौहार मना रही है। आप सोच रहे होंगे कौन सी महिला ऐसी होगी जो बिना पति के ये पर्व मना रही होगी। 

पति की हत्या कर रख रही है व्रत 

आपको बता दें कि जिन महिलाओं के बार में बताने जा रहे हैं वो जेल में बंद है। कई सालों से बाहर की दुनिया नहीं देखी है। इन जेलों में कुछ ऐसी महिलाए हैं जो अपनी पति की हत्या कर सजा काट रही है। किसी ने अपनी पति का गला दबा कर मार दिया, तो किसी ने आखों में चाकू मारकार हत्या कर दिया। कई सालों से जेल की वर्दी में रहने वाली महिलाएं करवा चौथ के दिन साड़ी में नजर आएंगी। आप सोचकर हैरान होंगे कि जेल में रहने वाली औरतें करवा चौथ का व्रत रख रही है तो आपने बिल्कुल सही सुना है। 

जेलों में रख रही है व्रत 
उत्तर प्रदेश के जेलों में करवा चौथ को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश की जेलों में बंद महिलाए अपनी पति के लिए व्रत रख रही है। उन्हें अधिकारियों के द्वारा सारे सामान को मुहैया कराया गया है। सालों से जेल में बंद महिलाए आज अपनी पति से वीडियो चैट के जरिए व्रत को तोड़ेंगी। ये सुविधा जेल के अधिकारियों द्वारा ही करवाई जा रही है। इसके अलावा जेल में विशेष खाने-पीने का इंतजाम करवाया गया है।

जानकर चौक जाएंगे 
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि हमने आपको पहले बताया था कि बिना पति के करवा चौथ का व्रत रखेंगी। हां आपने सही पढ़ा था। गोरखपुर के जेल से एक बेहद ही खास मामला सामने आया है। यहां की जेल में कुल 12 महिलाएं व्रत रख रही है। इनमें से दो ऐसी महिलाएं है जिन्होंने अपनी पति की हत्या करके जेल में सजा काट रही है। ये दोनों महिलाए भी करवा चौथ का व्रत रख रही है। आपको बता दें कि जिस प्रेमी के लिए अपनी पति की हत्या करके आई है वो अपने प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है। 

हिंदू धर्म क्या है इसका महत्व 
करवा चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं उन्हें सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। पार्वती के अलावा करवा चौथ पर भगवान शिव और कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत