1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Today 06 May 2022 Highlights : पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Today 06 May 2022 Highlights : पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : May 06, 2022 11:22 pm IST

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Tajinder Bagga, Tajinder Bagga Arrest- India TV Hindi
Tajinder Bagga Image Source : TWITTER @AAPNARESHBALYAN

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

 

 

Today 06 May 2022 Breaking News Live

Auto Refresh
Refresh
  • 7:11 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    आज रात गुरूग्राम के द्वारका कोर्ट में होगी बग्गा की पेशी

    कुरुक्षेत्र से वापस लाने के बाद बीजेपी नेता तेंजेंद्र पाल बग्गा को गुरूग्राम स्थित द्वारका कोर्ट के जज के घर पर पेश रात 9 बजे पेश किया जाएगा।

  • 5:23 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    बग्गा की गिरफ्तारी पर AAP कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

    दिल्ली में पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी।

     

  • 4:38 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    चंडीगढ़ हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को झटका

    चंडीगढ़ हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की मांग ठुकरा दी है। अदालत ने बग्गा को हरियाणा में रखे जाने की मांग खारिज कर दी है।

  • 3:54 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

    तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    बग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस थाने से निकली

    बग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस निकली कुरुक्षेत्र के थाने से। बग्गा को दिल्ली साथ ला रही है पुलिस।

  • 2:27 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अनंतनाग में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हाईकोर्ट में अपील करेगी पंजाब पुलिस

    तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के बाद काफिले को हरियाणा में रोके जाने के मामले में पंजाब पुलिस जाएगी अब हरियाणा हाईकोर्ट में अपील करेगी। हरियाणा पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से पंजाब पुलिस के काम में अड़चन का आरोप लगाया है।

  • 1:49 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली : तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी में सड़कों पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

    भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। आज 3 बजे कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे । ITO से लेकर भाजपा मुख्यालय तक कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

  • 1:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है पंजाब पुलिस

    बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करके पंजाब ला रही टीम को हरियाणा में रोके जाने और दिल्ली में पंजाब पुलिस की टीम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किए जाने को लेकर जल्द ही पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है।

  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ज्ञानवापी परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई, कोर्ट कमिश्नर आज करेंगे सर्वेक्षण

     

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा के DGP को पंजाब पुलिस भेज रही है चिट्ठी-सूत्र

    पंजाब पुलिस के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक हरियाणा के DGP को तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ FIR की कॉपी के साथ पंजाब पुलिस चिट्ठी भेज रही है। पंजाब पुलिस का कहना है कि ये अपहरण का केस नहीं है। हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस के काम को वेवजह रोक रही है।

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अयोध्या: यूपी के सीएम योगी ने रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना की

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया

    दिल्ली पुलिस ने बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया ।

  • 12:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बग्गा के समर्थन में उतरे कवि कुमार विश्वास, किया ट्वीट

  • 12:04 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज की

    बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

  • 11:55 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा पुलिस ने बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस का क़ाफ़िला रोका

    हरियाणा पुलिस ने बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलियां के पास रोक दिया है।

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीएम योगी अयोध्या पहुंचे

    सीएम योगी आदित्यनाथ आज आयोध्या के दौरे पर हैं। जहां वे हनुमानगढ़ी और राम लला के दर्शन-पूजन के बाद 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगेष वे एक दलित के घर भोजन करेंगे ।

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोलकाता में शाह का स्वागत कार्यक्रम रद्द

    कोलकाता में अमित शाह के स्वागत का कार्यक्रम रद्द। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के कारण यह कार्यक्रम रद्द किया गया। बंगाल बीजेपी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    BJP नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में बग्गा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मोहाली की साइबर सेल में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। 

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झारखंड में कार्यरत महिला आईएएस के आवास समेत 18 जगहों पर छापे

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध माइनिंग के मामले में झारखंड में कार्यरत एक महिला IAS के यहां छापेमारी। IAS अधिकारी के आवास समेत 18 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के घर और व्यवसायिक ठिकानों पर ED का छापा पड़ा है। रांची, खूंटी, जयपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मुजफ्फरपुर और कोलकाता में चल रही है छापे की कार्रवाई। 

  • 9:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

    पूर्वोत्तर दिल्ली के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कल पीड़ित लड़कियों के बयान के आधार पर आरोपी का स्केच जारी किया था।

  • 7:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केदारनाथ धाम के कपाट आज से खुले

  • 7:10 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद की होगी वीडियोग्राफी

    मस्जिद कमेटी के विरोध के बीच आज ज्ञानवापी मस्जिद की होगी वीडियोग्राफी। मस्जिद कमेटी ने अदालत के आदेश का विरोध किया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर और देवी-देवताओं के स्थान को लेकर कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया है 

  • 7:10 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी 'जीटो कनेक्ट 2022' के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.30 बजे जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के 'जीटो कनेक्ट 2022' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत