1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Live: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Live: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 01, 2022 06:44 am IST

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Today Breaking News in Hindi- India TV Hindi
Today Breaking News in Hindi Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Today breaking News in Hindi

Auto Refresh
Refresh
  • 4:07 PM (IST)
    Posted by Harish Singh

    सरकार ने असम, नागालैंड और मणिपुर में AFSPA का इलाका किया घटाया

    केंद्र सरकार ने दशकों बाद पूर्वोत्तर के असम, नागालैंड, और मणिपुर राज्यों में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट के तहत आने वाले अशांत इलाकों को घटा दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इस संबंध में सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए लिखा, ये कदम पूर्वोत्तर में सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर होती स्थिति और तेजी से विकास का नतीजा है। शाह ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों तक भारत का यह हिस्सा नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का फोकस इसी पर है। 

  • 3:18 PM (IST)
    Posted by Harish Singh

    MP: रेप का आरोपी महंत सीताराम गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के रीवा में बलात्कार के आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महंत सीताराम को सिंगरौली जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी महंत अपना हुलिया बदलकर यूपी भागने कि फिराक में था। पुलिस ने रीवा रेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    अपने सरकारी आवास के बाहर तोड़फोड़ होने पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बोले

    अपने सरकारी आवास के बाहर तोड़फोड़ होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर देश की सबसे बड़ी पार्टी और सत्तादारी पार्टी राजधानी में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो युवाओं में क्या संदेश जाएगा? 

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोनिया गांधी से मुलाकात की

    दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने संसद में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    बिहार: सरकारी आदेश के बाद पटना में 1 अप्रैल से डीज़ल बसें व ऑटो नहीं चलेगी

    बिहार: सरकारी आदेश के बाद पटना में कल से (1 अप्रैल से) डीज़ल बसे-ऑटो नहीं चलेगी। एक ऑटो चालक ने कहा, “अपने बच्चों के लिए अच्छी नौकरी लगवाने का प्रयास कर रहे थे। सरकार रोज़गार नहीं दे पा रही है ऊपर से रोज़गार छीन लिया। मैं बैंकों में लोन लेने के लिए गया लेकिन मुझे लोन नहीं दिया।”

  • 1:03 PM (IST)
    Posted by Harish Singh

    गुंडागर्दी से गलत संदेश जाएगा, युवाओं को गलत संदेश जाएगाः केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उनके घर पर हुए हमले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा, अगर बीजेपी जैसी देश की बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं में गलत संदेश जाएगा। 

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Harish Singh

    बिहार सदन में हंगामा कर रहे वाम नेताओं को मार्शलों ने बाहर निकाला

    बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे वाम विधायकों को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला। विधायक विरेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि वे लोग राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर बिहार विधानसभा में बहस चाहते थे लेकिन सरकार बहस पर तैयार नहीं थी इसलिए हमको मार्शल से कहकर सदन से बाहर करवा दिया।

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Harish Singh

    इजरायल में आतंकी हमले में 5 लोगों की मौत

    इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास एक घातक आतंकी हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान इस तरह की तीसरी आतंकी वारदात है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेल अवीव शहर के पास एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है- पीएम मोदी

    राज्यसभा के 72 सांसदों के रिटायर होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मुझे विश्वास है कि आज जो साथी यहां से बिदाई लेने वाले हैं उनसे हमने जो सीखा है उसे आगे बढ़ाने हम जरूर उपयोग करेंगे। ताकि देश की समृद्धी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ये आज़ादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आज़ादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं।

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    बिदाई लेने वाले सांसदों जो सीखा बढ़ाना हैः PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा से बिदाई ले रहे सांसदों के सम्मान में कहा कि, मुझे विश्वास है कि आज जो साथी यहां से बिदाई लेने वाले हैं उनसे हमने जो सीखा है उसे आगे बढ़ाने हम जरूर उपयोग करेंगे। ताकि देश की समृद्धी हो। 

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    CM केजरीवाल के घर पर हमले को लेकर AAP विधायक सौरभ भारद्वाज High Court पहुंचे

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर कल हुए तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली होई कोर्ट पहुंचे। याचिका में घटना की स्वतंत्र आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है।

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है- मुख्तार अब्बास नक़वी

    कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। UK में 20% से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    दिल्ली CM केजरीवाल के घर पर हमला

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर कल हुए तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली होई कोर्ट पहुंचे। याचिका में घटना की स्वतंत्र आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है।

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    आईएईए प्रमुख ने यूक्रेन के परमाणु संयत्र का किया दौरा

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने बुधवार को दक्षिण यूक्रेन के एक परमाणु संयंत्र का दौरा किया। इस दौरे का मकसद यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात करना और तकनीकी सहयोग मुहैया कराना है। आईएईए के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने कहा कि आईएईए रूस के साथ राजनयिक वार्ता में शामिल नहीं है। ग्रोसी ने कहा, ‘‘स्थिति शीघ्र पूर्ववत हो और प्रतिष्ठान फिर से यूक्रेनियों के हाथों में आएं, हम इसके लिए सक्रियता से प्रयास कर रहे हैं।’’ यूक्रेन में चार परमाणु संयंत्रों में 15 परमाणु रिएक्टर हैं, जिसमें से एक संयंत्र (जापोरिझिया) रूसी सेना के नियंत्रण में हैं। इस पूर्वी यूरोपीय देश में चेरनोबिल परमाणु संयंत्र भी है जहां 1986 में भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की सेना ने इस संयंत्र पर कब्जा कर लिया। मंगलवार तक यहां आठ रिएक्टर काम कर रहे थे और शेष को रखरखाव के लिए बंद कर दिया गया है।

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी के मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी के मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से कानपुर में सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है

    उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से कानपुर में सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। एक विक्रेता ने बताया, “पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों में करीब 20% दाम बढ़े हैं और माल भी कम आ रहा है। महंगाई की वजह से बिक्री भी नहीं हो रही है।”

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    राज्यसभा की 8 सीटों पर आज होगी वोटिंग

    आज राज्यसभा की आठ सीटों के लिए वोटिंग होगी। ये वोटिंग असम, केरल, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा की आठ सीटों के लिए होगी। असम से 2 उम्मीदवार, केरल से 3 उम्मीदवार और हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा से एक-एक राज्यसभा सदस्य चुना जाना है। 

  • 10:57 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    Ukraine Russia War: रूस ने आज मारियुपोल में की संघर्ष विराम की घोषणा

    रूस और यूक्रेन के बीच बीते 36 दिनों से संघर्ष जारी है। दोनों देशों के बीच जारी इस जंग में सेना के जवान और आम नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। इस बीच रूस ने आज यूक्रेन के मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस भीषण जंग में मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। रूस ने आज यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में नागरिकों को निकालने के लिए स्थानीय संघर्ष विराम की घोषणा की है।

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 184.92 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है'

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 184.92 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.67 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है: स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 10:48 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों ने फोटो खिंचवाई

    दिल्ली: राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ फोटो खिंचवाई।

  • 10:47 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 127 अंक चढ़ा तो निफ्टी 17,500 के पार

    अमेरिका द्वारा अपने आपातकालीन भंडार से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल जारी करने के संकेतों के बीच कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट आने और एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों के लाभ में कारोबार करने से घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में ही 127 अंक से अधिक का उछाल देखा गया। कारोबारियों ने कहा कि नए सिरे से हुए विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी घरेलू शेयर बाजार का समर्थन किया। बीएसई का तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127.38 अंक चढ़कर 58,811.37 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 47.1 अंक की मजबूती के साथ 17,545.35 अंक पर मौजूद था। 

  • 10:46 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया

    तमिलनाडु: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के कोयम्बेडु में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    दिल्ली CM केजरीवाल के घर पर हमला मामले में 8 गिरफ्तार

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बीते बुधवार को हुए हंगामे और हिंसक हमला के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि, गिरफ्तार किए गए सभी लोग बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य हैं। इसके अलावा पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस की 6 टीमें छापेमारी में लगी हुई हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    क़ानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने बैठक बुलाई

    क़ानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सभी पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक बुलाई, दोपहर 12 बजे बैठक होगी। 

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली: राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया

    दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

  • 10:40 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं- शशि थरूर

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि, जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Harish Singh

    देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,225 नए मामले, 28 लोगों की मौत

    भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,225 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,24,440 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,307 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 28 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,129 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,307 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 397 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    ग्रेटर नोएडा: बादलपुर थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी

    ग्रेटर नोएडा: बादलपुर थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी। सीएफओ अरुण कुमार ने बताया, "एक कूलर पैड बनाने की फैक्ट्री में देर रात आग लगने की सूचना मिली। मौके पर हमने 4 दमकल की गाड़ियां भेजी। आग पर काबू पा लिया गया है। अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है।"

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान

    दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान हैं। पारा 40 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास छू रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगे भी कुछ दिनों में हालात ऐसे ही रहने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्‍य और पश्चिम भारत में अभी अगले 4-5 दिनों में यही स्थिति रहने वाली है।

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भारत यात्रा के दौरान यूक्रेन संकट पर मुखरता से बात करेंगी ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस

    ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और इस दौरान वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी। ट्रस की भारत यात्रा के संबंध में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्री लिस ट्रस पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के बाद एक व्यापक राजनयिक प्रयास के तहत आज भारत में हैं।’’

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भारत दौरे पर आएंगे रूस के विदेश मंत्री

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज भारत पहुंचेंगे। वह आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगें।

  • 9:47 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,225 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,225 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1,594 लोग डिस्चार्ज हुए और 28 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
    कुल मामले: 4,30,24,440
    सक्रिय मामले: 14,307
    कुल रिकवरी: 4,24,89,004
    कुल मौतें: 5,21,129
    कुल वैक्सीनेशन: 1,84,06,55,005

  • 9:47 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 36वां दिन है

    रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 36वां दिन है। 36 दिन के बाद भी रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है। इस बीच अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा है कि रूस ने चेरनोबिल से अपने सैनिकों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।

  • 9:45 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में 8 गिरफ्तार

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कल हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे बैरिकेड्स को तोड़ दिया था। 

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीज़ों के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

    हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत