1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tricolor Defaced: तिरंगे से अशोक चक्र हटाकर लिखा इस्लामिक कलमा, तेलंगाना से आई चौंकाने वाली तस्वीर

Tricolor Defaced: तिरंगे से अशोक चक्र हटाकर लिखा इस्लामिक कलमा, तेलंगाना से आई चौंकाने वाली तस्वीर

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jun 10, 2022 09:34 pm IST,  Updated : Jun 10, 2022 09:38 pm IST

Tricolor Defaced: तेलंगाना के महबूबनगर में नूपुर शर्मा की टिप्पणी विवाद पर प्रोटेस्ट किया गया लेकिन इस दौरान तिरंगे से बेअदबी की गई। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे का अपमान किया।

Tricolor defaced in Telangana- India TV Hindi
Tricolor defaced in Telangana Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध
  • कई इलाकों में विरोध के नाम पर हुई हिंसा और आगजनी
  • तेलंगाना के महबूबनगर में विरोध के दौरान तिरंगे से बेअदबी

Tricolor Defaced: आज शुक्रवार के दिन पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी हुई। इसी बीच एक हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई। तेलंगाना के महबूबनगर में नूपुर शर्मा की टिप्पणी विवाद पर प्रोटेस्ट किया गया लेकिन इस दौरान तिरंगे से बेअदबी की गई। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे का अपमान किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र की जगह कलमा लिख दिया गया।

अशोक चक्र की जगह कलमा

1 टाउन थाना पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की नमाज के बाद मुसलमानों ने मस्जिद-ए-रहमत, घंटाघर, न्यू टाउन में विरोध प्रदर्शन किया। नूपुर शर्मा और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद करीब 8 लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों को तिरंगा लहराते देखा गया जिसमें अशोक चक्र की जगह कलमा लिखा हुआ था।

देशभर में नूपुर शर्मा के बयान पर प्रदर्शन

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को देश में कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन देखने को मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की जामा मस्जिद, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, मुरादाबाद, लखनऊ और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मुसलमानों ने जुम्मे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन किया। कुछ जगहों पर नमाजियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया है। वहीं रांची में विरोध के दौरान हिंसा भड़क भी गई। जिसके बाद पुलिस ने रांची के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत