1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: सीएम माणिक साहा की भविष्यवाणी-'इस बार तो आएगी सुनामी!'

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: सीएम माणिक साहा की भविष्यवाणी-'इस बार तो आएगी सुनामी!'

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 13, 2023 12:51 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 01:47 pm IST

त्रिपुरा में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। राज्य में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। सीएम माणिक साहा ने कहा है कि इस बार तो सुनामी जैसा होगा।

Tripura CM Manik saha- India TV Hindi
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा Image Source : FILE PHOTO

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव से पहले 'सुनामी जैसा कुछ' होने की भविष्यवाणी की है और दावा किया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता पूरी तरह से बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा, "आपने सुनामी के बारे में तो सुना है... इस बार कुछ ऐसा ही होगा। कुछ भी हो सकता है... लेकिन यह 2018 से कम नहीं होगा। 2018 में हमें 36 सीटें मिली थीं और हमारे गठबंधन सहयोगी को आठ सीटें मिली थीं। इसलिए, इस बार हम और अधिक सीटें जीतेंगे ..." 

त्रिपुरा में नई सरकार बनाने के लिए इस महीने की 16 तारीख को मतदान होने वाला है। त्रिपुरा की सभी 60 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा और वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। त्रिपुरा के बाद मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती त्रिपुरा के साथ ही होगी। 

त्रिपुरा में इस बार तृणमूल कांग्रेस भी है मैदान में 

साल 2018 में बीजेपी ने राज्य में 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसके सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार बीजेपी 55 और आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं। त्रिपुरा में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और कई दिग्गजों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा। जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी इस बार त्रिपुरा में चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा ने जीत के लिए लगाया है पूरा जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य में चुनाव प्रचार किया और पिछले सप्ताह भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के लिए राजधानी अगरतला में थे। उन्होंने कहा, "जब बीजेपी 'संकल्प पत्र' या 'विजन डॉक्यूमेंट' लाती है, तो यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं होता... यह लोगों के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता है।"

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने गोमती जिले में रोड शो किया और राधाकिशोरपुर और अंबासा में भीड़ को संबोधित किया था। अंबासा में, मोदी ने गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, लगभग 5,000 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण और अगरतला में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण सहित त्रिपुरा की भाजपा सरकार के विकास पर प्रकाश डाला था और कहा था कि राज्य दक्षिण एशिया के लिए एक 'प्रवेश द्वार' बनने के लिए तैयार है। 

रविवार को शाह ने कहा कि मोदी और साहा की जोड़ी त्रिपुरा को एक समृद्ध राज्य बनाएगी। उन्होंने कहा, "त्रिपुरा के लोगों ने कम्युनिस्टों के बुरे शासन को देखा है, कांग्रेस के समय में भ्रष्ट शासन देखा है ..." अब त्रिपुरा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और राज्य का विकास तेजी से होगा। 

ये भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट में अब जजों की वैकेंसी फुल, आज न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही पूरी हो गई 34 की संख्या

Exclusive: 'मनु ने सबसे पहले ॐ को पूजा, हम उसी को पूजते हैं', जानें जमीयत चीफ अरशद मदनी ने और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत