1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: BJP MLA सुदीप रॉय बर्मन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बागी तेवर को लेकर थे चर्चा में

त्रिपुरा: BJP MLA सुदीप रॉय बर्मन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बागी तेवर को लेकर थे चर्चा में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2022 02:13 pm IST,  Updated : Feb 07, 2022 02:13 pm IST

रॉय बर्मन ने बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Tripura MLA सुदीप रॉय बर्मन ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
Tripura MLA सुदीप रॉय बर्मन ने दिया इस्तीफा Image Source : ANI/TWITTER

भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे। 

रॉय बर्मन ने बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साहा ने बताया ‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे। हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।’ 

दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है। बता दें, सुदीप रॉय बर्मन पहले बागी तेवर नज़र आए थे। उन्होंने कहा था, राज्य में कोई लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों का दम घुट रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत