1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विजय की पार्टी TVK के सदस्य ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी, 4 मई को मतगणना केंद्र पर था मौजूद

विजय की पार्टी TVK के सदस्य ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी, 4 मई को मतगणना केंद्र पर था मौजूद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 07, 2026 06:42 am IST,  Updated : May 07, 2026 06:54 am IST

TVK के एक सदस्य को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY.COM

चेन्नई: जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) से जुड़े एक 43 वर्षीय व्यक्ति को चेन्नई में 10 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ​ पांबू दिनेश के रूप में हुई है। पीड़िता के परिवार की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कुछ दिन पहले की है, जब मायलापुर की रहने वाली पीड़ित बच्ची आर.के. नगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कासिमेडु सिंगारवेलन नगर में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। जब बच्ची बाहर खेल रही थी, तब उसी इलाके में रहने वाला आरोपी दिनेश उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।

बताने पर जान से मारने की दी धमकी

आरोप है कि वहां उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची ने घर लौटकर अपनी चाची को आपबीती सुनाई, जिसके बाद माता-पिता को सूचित किया गया और 3 मई को कासिमेडु थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की जांच के लिए रायपुरम ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया।

मतगणना केंद्र पर मौजूद था आरोपी

पुलिस टीमों ने मतगणना के दिन 4 मई को ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए, क्योंकि आरोपी उस समय एक मतगणना केंद्र पर मौजूद था। वह TVK की ओर से आर.के. नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था। हालांकि, बाद में उसी रात उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सबूत जुटाने और मामले के सभी पहलुओं की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें-

विजय ने 112 MLA का समर्थन पत्र सौंपा, राज्यपाल बोले, 118 विधायक लाइए, कल कैसे शपथ लेंगे थलापति

अपने PA की हत्या पर आया शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, बोले- 'ये प्री प्लांड मर्डर, हम गुंडों की सफाई करेंगे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत