1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिगो की दो फ्लाइट्स के इंजन हवा में ही हुए खराब, बाल-बाल बचे यात्री

इंडिगो की दो फ्लाइट्स के इंजन हवा में ही हुए खराब, बाल-बाल बचे यात्री

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 29, 2023 07:45 pm IST,  Updated : Aug 29, 2023 07:54 pm IST

बीते कुछ समय से इंडिगो एयरलाइंस के विमानों के इंजन में खराबी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन घटनाओं के कारण यात्रियों को बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है।

Representative Image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

इंडिगो एयरलाइंस के विमान में सफर कर रहे यात्रियों को मंगलवार को एक बार फिर से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एएनआई की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस के दो विमानों के इंजन में एक ही दिन बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। 

क्या है पूरा मामला?

एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को कोलकाता से बैंगलुरु जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो एयरलाइंस के मदुरै-मुंबई फ्लाइट के इंजन में भी खराबी की खबर सामने आई थी। 

लैंड हुआ विमान
विमान के एक इंजन में खराबी आने पर पायलट द्वारा उसे बंद कर दिया गया था। इंजन में तकनीकी खराबी आने के बावजूद पयलट ने विमान को सुरक्षित मुंबई में लैंड करा लिया। डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विमान के इंजन-2 को बंद कर के इसे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो के इन दोनों विमानों में प्रैट और व्हिटनी इंजन लगा हुआ था। 

इंडिगो ने जारी की सफाई
मदुरै से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान में हुई घटना पर इंडिगो ने भी बयान जारी किया है। एयरलाइन ने बताया कि मुंबई में लैंडिंग से पहले विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी। पायलट द्वारा विमान को मुंबई में लैंड कराने को प्राथमिकता दी गई। विमान को मुंबई में रखा गया है और ठीक होने के बाद इसे वापस सर्विस में लाया जाएगा। इंडिगो ने यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। 

ये भी पढ़ें- कोच्चि से बैंगलोर जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह, आनन-फानन में बुलाई गई सुरक्षा

ये भी पढ़ें- India TV Poll Result: आप किस दिन मनाएंगे रक्षाबंधन का त्योहार? जानें, इंडिया टीवी पोल में क्या रहा जनता का जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत