1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के कहा- "सिस्टम में कुछ गलती हुई है, स्वीकार करते हैं"

NEET पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के कहा- "सिस्टम में कुछ गलती हुई है, स्वीकार करते हैं"

 Reported By: Bhaskar Mishra,,  Anamika Gaur, Edited By: Amar Deep
 Published : May 15, 2026 10:53 am IST,  Updated : May 15, 2026 12:02 pm IST

नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे पहले उन्होंने गुरुवार देर रात अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

पेपर लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।- India TV Hindi
पेपर लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। Image Source : PTI

NEET-UG पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि NTA ने नीट UG की नई तारीख का ऐलान किया है। 3 मई को इसकी परीक्षा हुई, 7 मई को पता चला गेस पेपर मे कुछ सिमिलर कनेक्शन है। इसके बाद 2-3 दिन में ये साफ हो गया कि गेस पेपर के माध्यम से क्वेश्चन लीक किए गए हैं। हमने तुरंत चर्चा करके जांच एजेंसियों को मामला सौंपा और राज्यों की एजेंसियों से भी संपर्क किया। हमने 12 तारीख को परीक्षा को रद्द कर दिया। हम अपना दायित्व मानते हैं और समाधान के लिए रास्ता निकाल रहे हैं। 

21 जून को दोबारा परीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम आज नई तारीख के साथ आए हैं। आज से करीब एक महीने के बाद दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। हमारी अप्रोच इस बार भी जीरो टॉलरेंस की होगी। हमारी लड़ाई परीक्षा माफियाओं के साथ है। विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल से भ्रमात्मक तथ्यों को रखा जा रहा है, गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सरकार ने तुरंत सीबीआई को जांच सौंपी। इस बार सीबीआई मामले की तह तक जाएगी। कहां चूक हुई है, उसे एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। जो भी दहशतगर्द घूम रहे हैं, अगले एग्जाम में वह इससे दूर रहें नहीं तो उन्हें दंड भुगतना पड़ेगा।

विद्यार्थियों पर नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ

उन्होंने आगे कहा कि हम इस घटना से बहुत दुखी हैं, लेकिन एक बड़े उद्देश्य को देखते हुए हमें यह कठोर निर्णय लेना पड़ा, ताकि छात्रों के साथ अन्याय न हो सके। मैं छात्रों से कहूंगा कि वह बिना भय के एग्जाम दें। एनटीए में जीरो-एरर हो यह हमारा दायित्व है और हम यह करके रहेंगे। एनटीए हर साल एक करोड़ बच्चों का एग्जाम कराती है। विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े उसका हम दायित्व लेते हैं। दोबारा एग्जाम की कोई फीस नहीं ली जाएगी। एनटीए ने तय किया है कि हम विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपने पसंद का शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय देंगे। 

अभ्यर्थियों के लिए बड़े ऐलान

वहीं परीक्षा से जुड़े बड़े ऐलान करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा में होने वाली फॉर्मेलिटीज की वजह से समय बेकार होता है, इसके लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दोबारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक का समय दिया जाएगा। सभी के पास 14 जून तक एडमिट कार्ड पहुंच जाएगा। भारत सरकार की ओर से हम बात करेंगे कि इस बार नीट की परीक्षा के समय विद्यार्थियों के आवागमन के बोझ को कम किया जा सके। वहीं मौसम खराब रहने पर क्या करेंगे इसकी भी हम व्यवस्था करेंगे। छात्र किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। राधाकृष्णन कमेटी का पूरा पालन करने के बाद भी इसमें चूक हुई है, इसमें सुधार की हम जिम्मेदारी लेते हैं। अगले साल से नीट की परीक्षा कम्प्यूटर से होगी।

यह भी पढ़ें-

NEET-UG पेपर लीक के बाद सरकार के 6 बड़े ऐलान, जानें अभ्यर्थियों के लिए क्या-क्या होगा खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत