1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET परीक्षा को लेकर सबसे बड़ा ऐलान, बदल जाएगा परीक्षा का फॉर्मेट, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

NEET परीक्षा को लेकर सबसे बड़ा ऐलान, बदल जाएगा परीक्षा का फॉर्मेट, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

 Reported By: Anamika Gaur, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 15, 2026 11:42 am IST,  Updated : May 15, 2026 11:57 am IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है कि अगले साल से नीट की परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। अगले साल से ओएमआर शीट पर होने वाली पीरक्षा बंद कर दी जाएगी।

neet exam computer based dharmendra pradhan- India TV Hindi
नीट परीक्षा को लेकर हुए बड़े ऐलान। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

मेडिकल में दाखिले के लिए देश की सबसे अहम परीक्षा NEET 2026 का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने नीट परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था जिसके बाद पूरे देश में जमकर हंगामा हुआ था। अब शुक्रवार को एनटीए ने जानकारी दी है कि NEET 2026 को दोबारा से 21 जून को दोबारा से आयोजित कराई जाएगी। एनटीए के इस ऐलान के बाद शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने सबसे बड़ी जानकारी ये भी दी कि अगले साल से नीट की परीक्षा कंप्यूटर पर आयोजित कराई जाएगी यानी ऑनलाइन मोड में होगी।

NEET को लेकर बड़े ऐलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान करने हुए कहा कि अगले साल से नीट की परीक्षा कंप्यूटर से होगी। यानी कि अब नीट परीक्षा का फॉर्मेट बदलने जा रहा है और अब परीक्षा OMR शीट पर नहीं होगी। इस साल दोबारा से होने वाली नीट 2026 की परीक्षा के लिए भी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एग्जाम की फीस  छात्रों को रिटर्न करेंगे ताकि उनपर आर्थिक बोझ ना पड़े। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा कि वे एक हफ्ते तक अपनी पंसद का शहर चुन सके। इसके साथ ही एग्जाम का समय बढ़ाया जायेगा ताकि ओएमआर शीट भरने का समय मिल सके।

हमसे चूक हुई है- धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की "हमसे चूक हुई है हम स्वीकार करते हैं और सरकार छात्रों के साथ है। हम पेपर लीक करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। अगला एग्जाम लीक नहीं होगा इसकी गारंटी लेते हैं आप सबका सहयोग चाहिए। इस मामले मे मैं पार्लियामेंट में भी जवाब दूंगा।"

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि "मैं छात्रों से कहूंगा कि वे बिना भय के एग्जाम दें। हमें देश के हित मे कठोर निर्णय लेने पड़े हैं। हमने कुछ बदलाव किए हैं। NTA अभी काफी काबिल हाथो में हैं। सीबीआई इस मामले की तह तक जायेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।"

ये भी पढ़ें- NEET-UG पेपर लीक के बाद सरकार के 6 बड़े ऐलान, जानें अभ्यर्थियों के लिए क्या-क्या होगा खास

NEET पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के कहा- "सिस्टम में कुछ गलती हुई है, स्वीकार करते हैं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन