1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: छेड़छाड़ करने पर लड़की ने बीच सड़क पर मनचले को पीटा, जड़े थप्पड़, सामने आया CCTV

यूपी: छेड़छाड़ करने पर लड़की ने बीच सड़क पर मनचले को पीटा, जड़े थप्पड़, सामने आया CCTV

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 06, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 04:55 pm IST

यूपी के बुलंदशहर में एक लड़की ने मनचलों को अच्छा सबक सिखाया है और बीच सड़क पर उनकी पिटाई की है। मनचलों ने छात्रा को सरे बाजार रोककर छेड़छाड़ की थी।

Bulandshahr- India TV Hindi
मनचले को थप्पड़ जड़ती लड़की Image Source : CCTV SCREENGRAB

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में मनचलों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है, इसलिए उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह बीच सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन इस बार मनचलों का सामना एक बहादुर लड़की से हो गया, जिसने उन्हें अच्छी तरह से सबक सिखाया।

क्या है पूरा मामला?

2 युवकों ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद छात्रा ने बीच बाजार में साइकिल रोककर मनचले युवक को चांटा मारा। इस दौरान मनचले ने भी छात्रा के साथ मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने खानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला थाना खानपुर क्षेत्र के कस्बा खानपुर के मुख्य बाजार का है और ये घटना सोमवार की बताई जा रही है। 

मुजफ्फरनगर से भी सामने आया था छेड़खानी का मामला

इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर से भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। यहां तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर छात्राओं का पीछा करते हुए उनके कोचिंग सेंटर पहुंच गए थे। इस दौरान युवकों ने उन्हें डराया-धमकाया भी था। ये घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

इस मामले पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया था और मनचलों को वो सबक सिखाया था कि वह अपने पैरों पर ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी के गांधी कॉलोनी का बताया जा रहा था। आरोपियों की पहचान शोभित और उज्जवल के रूप में हुई थी और वह शहर के ही निवासी पाए गए थे।

लखनऊ के गोमती नगर में भी हुई थी घटना

इससे पहले लखनऊ के पॉश इलाके कहे जाने वाले गोमती नगर में 31 जुलाई को युवती के साथ छेड़खानी की बात सामने आई थी। कुछ लोग पानी से भरी सड़कों पर उतर गए थे और राह चल रहे लोगों के साथ छेड़खानी करने लगे थे। इस बीच बाइक पर पीछे बैठी एक युवती को धक्का देकर बाइक से भी गिराया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

(बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत