1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुशर्रफ की मौत पर भारत में बवाल, शोक जताने पर बीजेपी ने शशि थरूर पर बोला था हमला, थरूर का पलटवार

मुशर्रफ की मौत पर भारत में बवाल, शोक जताने पर बीजेपी ने शशि थरूर पर बोला था हमला, थरूर का पलटवार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 06, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 01:54 pm IST

भाजपा के वार का पलटवार करते हुए थरूर ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'अगर मुशर्रफ भारत के लिए अभिशाप थे, तो 2003 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने उसके साथ युद्ध विराम पर बातचीत क्यों की और 2004 में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर क्यों किए?

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor Image Source : FILE

Shashi Tharoor: परवेज मुशर्रफ की मौत के बाद उनके शव को कराची में दफनाया जाएगा। रविवार को उनका निधन हो गया था। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने परवेज के निधन पर शोक जताया था। इस पर बीजेपी ने शशि थरूर पर हमला बोला था। थरूर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा इस पर अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर पलटवार किया है। 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन को लेकर किए गए ट्वीट में उन्हें शांति के लिए असली ताकत बताने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा लगातार हमला कर रही है। भाजपा के वार का पलटवार करते हुए थरूर ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'अगर मुशर्रफ भारत के लिए अभिशाप थे, तो 2003 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने उसके साथ युद्ध विराम पर बातचीत क्यों की और 2004 में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर क्यों किए? क्या उन्हें तब एक विश्वसनीय शांति साथी के रूप में नहीं देखा गया था?'

थरूर ने रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त किया था। थरूर ने कहा था कि मुशर्रफ, जो कभी भारत के कट्टर दुश्मन थे, 2002 से 2007 के दौरान शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, मैं उन दिनों संयुक्त राष्ट्र में हर साल उनसे मिला और उन्हें अपनी रणनीतिक सोच में स्मार्ट, आकर्षक और स्पष्ट पाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

थरूर ने ट्विटर पर पोस्ट किया 'पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुर्लभ बीमारी से निधन हो गया। कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। मैं उन दिनों संयुक्त राष्ट्र में हर साल उनसे मिला और उन्हें अपनी रणनीतिक सोच में स्मार्ट, आकर्षक और स्पष्ट पाया। बता दें कि 79 साल की उम्र में मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत