1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहलवानों के समर्थन में बुलाई खाप पंचायत में ही जोरदार हंगामा, सदस्यों के बीच हाथापाई की नौबत, देखें वीडियो

पहलवानों के समर्थन में बुलाई खाप पंचायत में ही जोरदार हंगामा, सदस्यों के बीच हाथापाई की नौबत, देखें वीडियो

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 02, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 04:38 pm IST

खाप पंचायत के दौरान उस वक्त हंगामे जैसी स्थिति हो गई जब कुछ खाप सदस्य ने पहलवानों के समर्थन में एक ठोस फैसला लेने की मांग की।

खाप पंचायत में हंगामा- India TV Hindi
खाप पंचायत में हंगामा Image Source : एएनआई

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत हो रही है। पंचायत के दौरान काफी हंगामा हो गया। सदस्यों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दखल देकर मामले को शांत कराया। इस पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद हैं। 

बताया जाता है कि खाप पंचायत के दौरान उस वक्त हंगामे जैसी स्थिति हो गई जब कुछ खाप सदस्य ने पहलवानों के समर्थन में एक ठोस फैसला लेने की मांग की। इनका कहना था कि अल्टीमेटम बहुत हो चुका अब एक निर्णायक फैसला लेना होगा। जिससे बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबाव बन सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत