भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में शनिवार को एक संक्षिप्त बयान जारी कर जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी से फैसला लेने के लिए बधाई दी। हालांकि, भारत ने इस सीजफायर के बाद भी अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने कहा कि आगे से भारत पर कोई भी आतंकी हमला 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा। यानी भारत आतंकी हमलों को युद्ध छेड़ने का प्रयास मानाते हुए उसी के अनुसार कार्रवाई करेगा।
आतंकी हमले एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा
इस बीच भारत सरकार ने आज निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। यानी इसे भारत के खिलफ युद्ध माना जाएगा। भारत सरकार आतंक फैलाने वाले दुश्मन देश को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा।
स्टोरी अपडेट हो रही है...