1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में 50% पात्र आबादी का वैक्सीनेशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- 'यह गर्व का क्षण है'

देश में 50% पात्र आबादी का वैक्सीनेशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- 'यह गर्व का क्षण है'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2021 02:06 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 02:06 pm IST

गौरतलब है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था।

देश में 50% पात्र आबादी का वैक्सीनेशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- 'यह गर्व का क्षण है'- India TV Hindi
देश में 50% पात्र आबादी का वैक्सीनेशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- 'यह गर्व का क्षण है' Image Source : PTI

Highlights

  • कोरोना वैक्सीन की कुल 127.61 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
  • देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का टीकाकरण पूरा
  • 84.8% से अधिक वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी गई

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 127.61 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के बीच रविवार को कहा कि देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश में 84.8 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो भारत। यह बेहद गर्व का क्षण है क्योंकि 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। हम साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।’’ सुबह सात बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में टीके की 1,04,18,707 खुराक दिए जाने के साथ ही देश में अब तक दी जा चुकी खुराकों की संख्या 127.61 करोड़ के पार हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, यह उपलब्धि 1,32,44,514 सत्रों में हासिल की गई। गौरतलब है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था। इसके बाद अग्रिम मार्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

इसके बाद देश में एक मई से 18 साल की उम्र से अधिक के सभी लोगों को टीका देने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अभी देश में 18 साल के कम के युवाओं और बच्चों के अलावा सभी का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत