1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, पत्थरबाजी से टूटा खिड़की का शीशा, पुलिस ने दर्ज किया केस

वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, पत्थरबाजी से टूटा खिड़की का शीशा, पुलिस ने दर्ज किया केस

 Reported By: Piyush Mishra Edited By: Avinash Rai
 Published : Jun 18, 2023 09:49 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 05:15 pm IST

18 जून की रात 7.03 बजे दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर से हमला किया गया। यह हमला तब किया गया जब यह ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंचने वाली थी। बता दें कि इस घटना में वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूट गया है।

Vande Bharat train again stone hurled in uttar pradesh window glass damaged police registered case- India TV Hindi
वंदे भारत ट्रेन फिर फेंका गया पत्थर Image Source : INDIA TV

वंदे भारत ट्रेन पर हमले थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में 18 जून की रात 7.03 बजे दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर से हमला किया गया। यह हमला तब किया गया जब यह ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंचने वाली थी। बता दें कि इस घटना में वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूट गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन पर हमला किया गया है। इससे पहले 6 अप्रैल को विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना देखने को मिली थी। यहां विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस पथराव में खिड़की का शीशा टूट गया था।

वंदे भारत ट्रेन पर कब-कब हुए हमले

इससे पहले जनवरी में रखरखाव के दौरान ही विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी। इस मामले में विशाखापत्तनम पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। वहीं 11 मार्च को पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना देखने को मिली थी।  वहीं बिहार के कटिहार में न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया था। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन कोच नंबर सी-6 की खिड़की के शीशे टूट गए थे। पश्चिम बंगाल के मालदा में भी हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस दौरान कोच संख्या सी-13 के कांच व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

यूपी में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

यही नहीं छत्तीसगढ़ के दाधापारा में भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। यह घटना इसी साल फरवरी में घटी थी, जब टेन बिलासपुर जिले से होकर गुजर रही थी। इससे पहले नागपुर से बिलासपुर आ रही वंदे भारत पर पथराव किया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाते समय वंदे भारत ट्रेन पर हमला किया गया था। यह पथराव टूंडला थाना क्षेत्र के हिरनगांव रेलवे स्टेशन के पास किया गया था। इस दौरान ट्रेन का शीशा टूट गया। बता दें कि जिस ट्रेन पर आज पथराव किया गया है उसका उद्घाटन कुछ समय पूर्व ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। दिल्ली-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस के जरिए देहरादून तक मात्र 4-5 घंटों में पहुंचा जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत