1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: INDIAN ARMY की चेतावनी से डरी पाकिस्तानी सेना, सिविलियंस की आड़ में बना रही थी डिफेंस बंकर, रोकना पड़ा काम

VIDEO: INDIAN ARMY की चेतावनी से डरी पाकिस्तानी सेना, सिविलियंस की आड़ में बना रही थी डिफेंस बंकर, रोकना पड़ा काम

 Reported By: Manish Prasad Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 07, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 03:16 pm IST

पाकिस्तानी सेना अपने भट्टल इलाके में सिविलियंस की आड़ लेकर कुछ ऐसा काम करवा रही थी, जिसे भारतीय सेना की चेतावनी के बाद रोक दिया गया है।

Pakistani Army, Indian Army- India TV Hindi
सिविलियंस की आड़ में डिफेंस बंकर बना रही थी पाकिस्तानी सेना, भारतीय सेना की चेतावनी से रुका काम Image Source : REPORTER INPUT/PTI-FILE

जम्मू: भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है। हालात ये हैं कि भारतीय सेना की एक चेतावनी पर पाकिस्तानी सेना ने एक जगह पर चल रहे अपने काम को रोक दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पाकिस्तानी सेना अपने भट्टल इलाके में सिविलियंस की आड़ लेकर डिफेंस बंकर और स्ट्रक्चर बना रही थी। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने पाकिस्तान की घबराहट को सबके सामने ला दिया।

जैसे ही भारतीय सेना को ये पता लगा कि भट्टल इलाके में डिफेंस बंकर और स्ट्रक्चर बनाने का काम चल रहा है तो भारतीय सेना ने साफ कह दिया कि "ये सब ना करें, वो भी LOC पर।" 

भारतीय सेना की इस चेतावनी के बाद भट्टल के लोगों ने पाकिस्तानी फोर्स के पास जाकर काम रोकने के लिए कहा और पाकिस्तानी सेना को काम बंद करना पड़ा। 

इस घटना का VIDEO भी सामने आया है। बता दें कि जिस जगह सिविलियंस की आड़ लेकर ये काम पाकिस्तानी सेना करवा रही थी, वह जम्मू के केजी सेक्टर के ठीक सामने है।

ऑपरेशन सिंदूर से कांप गया था पाकिस्तान, खुद उनके विदेश मंत्री ने मानी थी ये बात

पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने हालही में ये बात मानी थी कि कई ड्रोन को विफल करने के बाद भी नूरखान पर भारत का ड्रोन पहुंचने में सफल रहा था और एयरबेस को नुकसान हुआ था। पाकिस्तान के इस स्वीकारनामे से उसके उन झूठों की पोल खुल गई थी, जिसमें उसने कहा था कि पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

दरअसल पाकिस्तान  के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कहीं, उससे उनके ही देश की पोल खुल गई और दुनिया को पता लग गया कि मई 2025 में भारत द्वारा छोड़े गए 80 ड्रोनों में से काफी को रोकने के बावजूद ड्रोन हमले से रावलपिंडी के चकलाला इलाके में स्थित महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस को नुकसान हुआ था। 

बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान कांप गया था। पहलगाम में आतंकी अटैक के बाद भारत ने ये कार्रवाई की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत