1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बेंगलुरु में बारिश ने मचाई भारी तबाही, गिरे पेड़ और इमारत धराशायी, इंफोसिस कर्मी की मौत

VIDEO: बेंगलुरु में बारिश ने मचाई भारी तबाही, गिरे पेड़ और इमारत धराशायी, इंफोसिस कर्मी की मौत

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 21, 2023 07:52 pm IST,  Updated : May 21, 2023 10:04 pm IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और एक बहुमंजिला इमारत धराशायी हो गई है। देखें वीडियो-

bengaluru rains- India TV Hindi
बेंगलुरु में बारिश ने मचाई तबाही Image Source : ANI

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इस तरह की बारिश से अचानक कर्नाटक में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश ने हालांकि काफी राहत दी है लेकिन जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं और एक इलाके में बहुमंजिला इमारत धराशायी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी बेंगलुरु में तेज आंधी और बारिश के चलते बड़ा नुकसान हुआ है। बेंगलुरु के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। शहर में भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव देखा गया। 

देखें वीडियो

बेंगलुरु में तेज़ आंधी और बारिश के चलते कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। तस्वीरें बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों से हैं।

कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में आज तेज़ बारिश हुई।

कर्नाटक: शहर में भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव देखा गया। 

कर्नाटक: बेंगलुरू शहर में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।

(सदाशिव नगर से पहले के दृश्य)

कर्नाटक | बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा में भारी बारिश के बाद शहर में एक पुरानी इमारत गिर गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। (फोटो: नागरिक सुरक्षा विभाग)

इंफोसिस कर्मी की मौत, सीएम ने जताया दुख

कर्नाटक के के केआर सर्कल इलाके में जलभराव वाले अंडरपास में डूबने से एक 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह इंफोसिस में काम करती थी। उसकी मौत पर सीएम सिद्धारमैया ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने और अस्पताल में भर्ती लोगों के मुफ्त इलाज की घोषणा की।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से परिवार ने एक कार किराए पर ली थी और बेंगलुरु घूमने आया था। भानुरेखा इंफोसिस में काम करती थीं। बारिश के कारण, अंडरपास का बैरिकेड गिर गया और ड्राइवर ने अंडरपास को पार करने का जोखिम उठाया, जो उसे नहीं करना चाहिए था।’’ भानुरेखा 22 साल की थीं।

घटना को कवर कर रहे पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि जब भानुरेखा को अस्पताल लाया गया तब वह जीवित थीं लेकिन चिकित्सकों ने उनका उपचार करने से इनकार कर दिया। इस पर सिद्धरमैया ने कहा कि वह इसकी जांच करवाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत