Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंधी की वजह से एयर टर्बुलेंस में फंसा इंडिगो का विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो

आंधी की वजह से एयर टर्बुलेंस में फंसा इंडिगो का विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Jun 01, 2025 08:56 pm IST, Updated : Jun 01, 2025 09:39 pm IST

धूल भरी आंधी की वजह से फ्लाइट में काफी देर तक टर्बुलेंस होता रहा। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

एयर टर्बुलेंस में फंसा इंडिगो का विमान- India TV Hindi
Image Source : ANI एयर टर्बुलेंस में फंसा इंडिगो का विमान

नई दिल्ली: दिल्ली में आज आए आंधी-तूफान की वजह से इंडिगो का विमान एयर टर्बुलेंस में फंसा रहा जिसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में देरी हुई। यह विमान रायपुर से दिल्ली आ रहा था। धूल भरी आंधी की वजह से फ्लाइट में काफी देर तक टर्बुलेंस होता रहा। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि बाद में विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

बताया जाता है कि टच डाउन से पहले हालात को देखते हुए पायलट ने विमान की लैंडिंग नहीं की और विमान को ऊपर ले लिया। आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद जब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा थोड़ी शांत हुई तब जाकर फ्लाइट 6E 6313 को लैंड कराया गया। पायलट की सूझबूझ से विमान की सेफ लैंडिंग हुई। लेकिन इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है।

21 मई को भी एयर टर्बुलेंस में फंसा था विमान

बता दें कि इससे पहले 21 मई 2025 श्रीनगर से दिल्ली जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान टर्बुलेंस और ओलावृष्टि के चलते गंभीर संकट में फंस गया था। इससे विमान का नोज़ रेडोम (nose radome) क्षतिग्रस्त हो गया, जो रडार एंटीना को सुरक्षित रखता है। इस विमान को  श्रीनगर पर सुरक्षित उतार लिया गया था। विमान में 220 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य थे। पायलट ने श्रीनगर ATC को 'PAN PAN' (आपातकालीन कॉल) जारी किया और रडार वेक्टर की मदद से विमान को सुरक्षित उतारा। ऑटोपायलट बंद हो गया, और कई महत्वपूर्ण सिस्टम जैसे एंगल ऑफ अटैक सेंसर, अल्टरनेट लॉ प्रोटेक्शन, और बैकअप स्पीड स्केल में खराबी की वार्निंग आई। पायलट ने मैन्युअल रूप से विमान को कंट्रोल किया।

एयर टर्बुलेंस क्या है?

एयर टर्बुलेंस (Air Turbulence) हवाई यात्रा के दौरान विमान का अचानक और अनियमित हिलना या झटके खाना है। ऊपरी वायुमंडल में तेज हवाओं की धाराएं, गरज के साथ बादल (Cumulonimbus) या ओलावृष्टि टर्बुलेंस का कारण बन सकते हैं। हवा की गति और दिशा में अचानक बदलाव भी टर्बुलेंस का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर उड़ान के दौरान सामान्य मानी जाती है, लेकिन इसकी गंभीरता अलग-अलग हो सकती है। इससे बचाव के लिए उड़ान के दौरान हमेशा सीट बेल्ट बांधकर रखना चाहिए क्योंकि टर्बुलेंस अचानक आ सकता है।

 

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement