1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather: आज कैसा रहेगा मौसम और कहां होगी बारिश? जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने राज्य का हाल

Weather: आज कैसा रहेगा मौसम और कहां होगी बारिश? जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने राज्य का हाल

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 10, 2022 08:39 am IST,  Updated : Jul 10, 2022 08:39 am IST

Weather: दिल्ली में शनिवार को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला था, ऐसे में मौसम विभाग की ओर से ये संभावना जताई गई है कि यहां आज यानी 10 जुलाई को बारिश हो सकती है।

Weather- India TV Hindi
Weather Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली में आज बारिश की संभावना
  • महाराष्ट्र में 5 दिनों तक बारिश और बिजली गिरने की आशंका
  • यूपी के लखनऊ में आज रह सकते हैं बादल

Weather: देश के कई राज्यों को बारिश की वजह से भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी भी जनता को चिलचिलाती धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो इतनी बारिश हो रही है कि बाढ़ जैसे हालात हैं और आम जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला था, ऐसे में मौसम विभाग की ओर से ये संभावना जताई गई है कि यहां आज यानी 10 जुलाई को बारिश हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। ऐसे में साफ है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवालों को गर्मी से निजात मिलने वाली है।  

महाराष्ट्र में 5 दिनों तक बारिश, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि आने वाले 5 दिनों तक महाराष्ट्र में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। बीते दिनों मुंबई में भी रेड अलर्ट जारी किया गया था, हालांकि शनिवार को महज़ 2.2 मिमी बारिश होने की वजह से वहां कि स्थिति फिलहाल काबू में है। लेकिन बृहद मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभी भी भारी बारिश के समय लोगों के समुद्र के किनारे जाने पर रोक लगाई हुई है। इस समय मुंबई में 12 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में 130 गांवों में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। 

यूपी में क्या हाल है?

यूपी के लखनऊ में आज बादल रहने की संभावना है। हालांकि यहां आज बारिश का कोई अनुमान नहीं है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा। वहीं यूपी के गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। यहां आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है।

बाकी राज्यों का क्या है अपडेट

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश की संभावना
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना 
  • पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 जुलाई के बीच बारिश  की संभावना
  • जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आज हो सकती है बारिश  
  • सौराष्ट्र और कच्छ में आज बारिश की संभावना
  • मराठावाड़ा में आज और कल हो सकती है बारिश
  • कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत