Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निम्न दबाव के कारण होगी बारिश, IMD ने बताया अगले दो सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निम्न दबाव के कारण होगी बारिश, IMD ने बताया अगले दो सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

Edited By: Shakti Singh Published : Feb 13, 2026 06:56 am IST, Updated : Feb 13, 2026 06:56 am IST

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं, निम्न दबाव के कारण तमिलनाडु और केरल में भी बारिश के आसार हैं।

baramulla- India TV Hindi
Image Source : PTI बारामूला में बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया है कि दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 13 फरवरी और 16 और 17 फरवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 13 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। वहीं, दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 16 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। आईएमडी के अनुसार 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी और देश के पूर्वी हिस्सों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। 13 फरवरी और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

अगले सप्ताह इन जगहों पर बारिश का अनुमान

तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार हैं। 

कैसा रहेगा तापमान

  • देश के पूर्वी राज्यों में, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। 
  • गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में 19 फरवरी तक सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है। वहीं, 19 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के साथ देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है। 
  • छत्तीसगढ़, केरल, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

दिल्ली का मौसम साफ

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में है। गुरुवार को एक्यूआई 201 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-

मर्डर केस में भाजपा विधायक बी बसवराज गिरफ्तार, बेंगलुरु एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

'महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह', राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग

 

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement