1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather: मौसम में होगा बदलाव, तेजी से बढ़ेगी ठंड, देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather: मौसम में होगा बदलाव, तेजी से बढ़ेगी ठंड, देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Oct 29, 2022 07:51 am IST,  Updated : Oct 29, 2022 07:59 am IST

Weather: देश के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है। सुबह-शाम तेजी से तापमान गिर रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं IMD देश कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

देश में तेजी से बढ़ेगी...- India TV Hindi
देश में तेजी से बढ़ेगी ठंड, कई जगह बारिश की भी संभावना Image Source : FILE

Weather: देश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम ठंड होने लगी है। घरों में सर्दियों के कपड़े निकल चुके हैं। सोते हुए अब कम्बल और रजाई की जरूरत महसूस होने लगी है। कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरु हो गया है। दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

मौसम का अनुमान लगाने वाली एक एजेंसी के अनुसार, कई राज्यों में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं अब चलने लगी हैं। जिससे उत्तर-पूर्वी मानसून शुरू होगा। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां 29 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। जिससे यह बारिश धीरे-धीरे दक्षिण भारत में बढ़ जायेंगी। शेष भारत में उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाले हवाएं तापमान गिराएंगी। जिससे ठंड बढ़ेगी।

देश में तेजी से बढ़ेगी ठंड, कई जगह बारिश की भी संभावना
Image Source : FILEदेश में तेजी से बढ़ेगी ठंड, कई जगह बारिश की भी संभावना

इन राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली एक एजेंसी के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम श्रेणी बारिश की चेतावनी जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर से देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मानसून की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक जाती है।

 कई जगह बारिश की भी संभावना
Image Source : FILE कई जगह बारिश की भी संभावना

इन राज्यों में 2 दो दिन तक बारिश की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों स्थितियों के कारण 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत