1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: कश्मीर-हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद बदला मौसम, दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की मार

Weather Update: कश्मीर-हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद बदला मौसम, दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की मार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 05:57 pm IST

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भारी बर्फबारी हुई है। इसके बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज कई गई है। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी ज्यादा हो गया है।

शिमला में बर्फबारी (Photo- ANI)- India TV Hindi
शिमला में बर्फबारी (Photo- ANI) Image Source : शिमला में बर्फबारी (PHOTO- ANI)

Highlights

  • कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी
  • मौसम में अचानक आई गिरावट
  • ठंड के साथ प्रदूषण की मार झेल रही है दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह तेज बर्फबारी के बाद अचानक मौसम बदल गया। पिछले कई दिनों से पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फबारी का इंतज़ार कर रहे थे। अब इस बर्फबारी ने उस इंतजार को खत्म कर दिया। पहाड़ी इलाकों के अलावा मैदानी जगहों पर भी इस बर्फबारी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके बाद अचानक इलाके के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी तेज बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में जोरदार बर्फबारी हुई। इसके बाद पर्यटक अपने-अपने होटल से निकलकर बाहर आ गए थे।

रविवार सुबह हुई इस बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में निगेटिव प्रभाव भी देखने को मिला। इससे रोज़मर्रा की चीजों की भी काफी परेशानी खड़ी हो गई थी। जबकि कश्मीर के कुछ इलाकों में पिछले दो-तीन दिन से ही तेज़ बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के गुलमर्ग में तो गुरुवार से ही ऐसा मौसम बना हुआ है। यहां हुई बर्फबारी से चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। इसे देखने के लिए पहले ही लाखों सैलानी यहां पहुंच चुके थे। बर्फबारी के बाद भारी संख्या में सैलानी बाहर आ गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी और लोग भी यहां पहुंच सकते हैं। 

राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.7, पहलगाम में माइनस 5.1 और गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शिमला की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान माइनस 3 तक पहुंच सकता है। अभी शिमला का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मनाली में सोमवार को भी बर्फबारी हो सकती है। 

दिल्ली का तापमान-

देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड कह बरपा रही है। लेकिन दिल्ली वालों को ठंड के साथ प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली में भी पारा 2-3 डिग्री नीचे आ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हाल ही में ट्वीट करके प्रदूषण पर चिंता जाहिर की है। कल के मुकाबले आज दिल्ली के हवा की गुणवत्ता और भी ज्यादा खराब हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत