1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश का अनुमान, भोपाल में बंद किए गए प्राइमरी तक के स्कूल

Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश का अनुमान, भोपाल में बंद किए गए प्राइमरी तक के स्कूल

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 22, 2022 09:27 am IST,  Updated : Aug 22, 2022 09:27 am IST

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो अब और तेज होकर गहरे दबाव में बदल सकता है।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : PTI

Highlights

  • पूर्वी राजस्थान के जिलों में हो सकती है बारिश
  • दक्षिणी हिस्सों में कम बारिश जारी रहेगी
  • मध्‍य प्रदेश सरकार ने दिए अलर्ट रहने के निर्दे

Weather Update: देश के कई राज्यों में भयानक बारिश हो रही है। जिस वजह से कई नदी और नहरें उफान पर हैं। तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पहाड़ों में भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाएं बढ़ी हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जान-माल का नुकसान भी हुआ है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लोग बारिश का इंतजार रहे हैं। कम बारिश होने का सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। कई जगहों पर धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। उत्तर भारत के राज्यों खासकर यूपी, दिल्ली, हरियाणा में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।

Landslide
Image Source : PTILandslide

1-2 दिनों में इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो अब और तेज होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 1-2 दिनों में यह गहरे दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। 

पूर्वी राजस्थान के जिलों में हो सकती है बारिश 

इसके असर से पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 22 अगस्त को राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर के अधिकतर हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, जोधपुर, बीकानेर में भी 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और 23 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। 

Weather Update
Image Source : PTIWeather Update

दक्षिणी हिस्सों में कम बारिश जारी रहेगी

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर डीप डिप्रेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता जा रहा है और कमजोर हो रहा है। अगले 3 दिनों के दौरान प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में कम बारिश जारी रहेगी।

भोपाल में प्राइमरी तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश

वहीं, मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश से राज्य की नदियां उफान पर हैं। राजधानी भोपाल में जारी लगातार बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को भोपाल में प्राइमरी तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। इलके अलावा राजस्थान एवं जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

मध्‍य प्रदेश सरकार ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश 

भारी बार‍िश के अलर्ट को देखते हुए मध्‍य प्रदेश सरकार ने अलर्ट रहने के निर्देश द‍िए हैं। मौसम बदलने के साथ ही मध्‍य प्रदेश में फ‍िर से बार‍िश की झड़ी लग सकती है। चार द‍िनों पहले ही भारी बार‍िश की वजह से एमपी के कुछ शहरों में हालात बदहाल हो गए थे। भारी बार‍ि‍श की वजह से कई पुलों के ऊपर पानी आ गया था, ज‍िससे रास्‍तों को भी बंद करना पड़ा था। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मध्‍य प्रदेश में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें तैनात की थीं जो स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत