1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी हुई बारिश, इन राज्यों में अगले चार दिनों तक बरसेंगे बादल

Weather Update: दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी हुई बारिश, इन राज्यों में अगले चार दिनों तक बरसेंगे बादल

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 19, 2022 10:24 am IST,  Updated : Jun 19, 2022 10:24 am IST

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी सुबह बारिश हुई। दिल्ली-NCR में पिछले गुरुवार से मौसम बदला हुआ है। तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में आज भी हुई बारिश- India TV Hindi
दिल्ली में आज भी हुई बारिश Image Source : ANI

Highlights

  • दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी हुई बारिश
  • दिल्ली-NCR में पिछले गुरुवार से मौसम बदला हुआ है
  • देश के कई राज्यों में 21 जून तक सुहाना रहेगा मौसम

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी सुबह बारिश हुई। दिल्ली-NCR में पिछले गुरुवार से मौसम बदला हुआ है। तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है। इन राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहाना रहेगा। बिहार के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पटना में 18 से 20 जून तक बारिश और आंधी-तूफान की संभवना जताई है। 

21 जून तक सुहाना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभवना है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 19-21 जून के दौरान बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश की संभवना है। गाजियाबाद में भी आज से 21 जून तक बारिश होने का अनुमान है। 

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना 

अगल चार दिनों के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 18 से 20 जून तक आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार समेत कई राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है, जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियां जारी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत