1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम का बदलता मिजाज: मैदानी राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

मौसम का बदलता मिजाज: मैदानी राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2023 08:32 am IST,  Updated : Feb 02, 2023 09:12 am IST

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं तो वहीं पहाड़ोंं में बर्फबारी होगी।फरवरी में मौसम में बदलाव दिखेगा और ठंड में अब कमी आएगी।

Weather- India TV Hindi
मौसम का बदला अंदाज Image Source : PTI/ FILE

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बिहार, यूपी, बंगाल -झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में सुबह में हल्की धुंध के साथ चल रही हवा की वजह से ठंडक और कनकनी का एहसास हो रहा है। दिन में धूप खिलने से ठंड में थोड़ी कमी जरूर हो रही है लेकिन शाम होते ही हवा की रफ्तार तेज होने से कनकनी महसूस हो रही है। इसकी वजह ये है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है।

मौसम में बदलाव जारी रहेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य रहने की संभावना है। फरवरी के पूरे महीने में, पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत, पश्चिमी तट के उत्तरी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, वहीं कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की बात कही गई है। 

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र के मुताबिक, "पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा " आंकड़ों के आधार पर उत्तर-पश्चिम भारत में औसत वर्षा (एलपीए) लगभग 65.0 मिमी दर्ज की गई है। इस बीच, शीतलहर की स्थिति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। फरवरी 2023 के दौरान पूरे देश में कुल मिलाकर सामान्य वर्षा दर्ज किए जाने की संभावना है।" 


अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण-पश्चिम में हवा के दबाव का क्षेत्र अभी बट्टिकलोआ (श्रीलंका) के लगभग 60 किमी पूर्व में और कराईकल (भारत) से 400 किमी दक्षिण पूर्व में केंद्रित है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और दो फरवरी की सुबह बट्टीकलोआ और त्रिंकोमाली के बीच श्रीलंका तट को पार करने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत, पश्चिमी तट के उत्तरी भागों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, न्यूनतम  तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। .

आईएमडी ने पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में फरवरी में "सामान्य बारिश" होने की उम्मीद है, जबकि अब मैदानी क्षेत्र में शीतलहर कम होने की संभावना  है।
मौसम विभाग के मुताबिक “फरवरी में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख से लेकर उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत