1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update : देश के कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम ?

Weather Update : देश के कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम ?

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 06, 2022 09:03 am IST,  Updated : Sep 06, 2022 12:29 pm IST

Weather Update : पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बादल बरस सकते हैं। बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार हैं। बिहार में आज अच्छी बारिश की संभावना है।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : FILE

Highlights

  • बिहार के 33 जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट
  • हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

Weather Update : कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक छत्तीसगढड, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बादल बरस सकते हैं। बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार हैं। बिहार में आज अच्छी बारिश की संभावना है। उधर, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अनुमान है। 

बिहार में वज्रपात का अलर्ट

बिहार के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है और लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत 33 जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों को छोड़कर राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका है। फिलहाल मानसून ट्रफ गंगानगह, नरमौल, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हए पूर्व दिशा की ओर नागालैंड तक होकर गुजर रही है। 

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

उधर हिमाचल प्रदेश को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश होने की संभावना जाता है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 6 और सात सितंब को अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

बेंगलुरु में बारिश ने मचाया कहर 

बेंगलुरु में बारिश ने ऐसा कहर मचाया कि यहां जनजीवन बिल्कुल ठप पड़ गया। लगातार हो रही बारिश ने सड़कों को तालाब बना दिया। इस शहर में काम कर रही आईटी कंपनियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। उधर मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जाताया है।वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत