1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स​र्दी का सितम, जानें किन राज्यों में छाएगा कोहरा, दिल्ली में Fog और तापमान को लेकर क्या है चेतावनी

स​र्दी का सितम, जानें किन राज्यों में छाएगा कोहरा, दिल्ली में Fog और तापमान को लेकर क्या है चेतावनी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 24, 2022 08:13 am IST,  Updated : Dec 24, 2022 08:13 am IST

क्रिसमस और न्यू ईयर पर हर साल की तरह इस बार भी सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। साथ ही राजधानी दिल्ल सहित उत्तरी भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली व अन्य राज्यों में और घना कोहरा और तापमान कम होने की भविष्यवाणी की है। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में Fog - India TV Hindi
दिल्ली में Fog Image Source : FILE

भारत के उत्तरी राज्यों में ठंड का सितम जोरों पर है। राजधानी दिल्ली सहित कई इलाकों में सर्दी के साथ कोहरे का कहर भी बढ़ गया है। यूपी, राजस्थान, हरियाण कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग यानी IMD की मानें तो अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान? 

राजधानी दिल्ली में आज यानी 24 दिसंबर को मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चल सकती है। इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

यूपी: लखनऊ में आज घना कोहरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अगले 48 घंटे तक घना से बहुत घना कोहरा रहने के आसार हैं।  48 घंटों के बाद लगातार दो से तीन यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा। यूपी के गोरखपुर सहित कई अन्य जिलों में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

कोहरे की चपेट में ये राज्य

स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा और उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत