1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या है भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर'? पाकिस्तान में देर रात मच गया हाहाकार

क्या है भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर'? पाकिस्तान में देर रात मच गया हाहाकार

 Published : May 07, 2025 02:30 am IST,  Updated : May 07, 2025 07:11 am IST

भारत ने देर रात पाकिस्तान में हाहाकार मचा दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में कुल 9 जगहों पर मिसाइल से एयरस्ट्राइक की है।

भारतीय सेना ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर।- India TV Hindi
भारतीय सेना ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर। Image Source : FILE

भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और PoK के भीतर कई ठिकानों पर बड़ा मिसाइल अटैक कर दिया है। इस हमले में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया है। सेना के इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। आइए जानते हैं पाकिस्तान के अंदर हुई इस कार्रवाई के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

9 जगहों पर मिसाइल हमला

भारत सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कुल नौ जगहों को निशाना बनाया गया है। सरकार ने कहा है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई केंद्रित और मापी गई तथा प्रकृति में गैर-उग्र करने वाली रही है।

जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा- भारतीय सेना

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले को लेकर भारतीय सेना ने भी जानकारी साझा की है। सेना ने कहा है कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया है। सेना ने कहा है कि हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में अलर्ट 

पाकिस्तान में मिसाइल अटैक करने के बाद भारत सरकार ने किसी भी संभावित हमले को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में अलर्ट घोषित कर दिया है। वायुसेना के लड़ाकू विमान एयरबोर्न, सेना की एयर डिफेंस गन एक्शन में हैं, नौसेना की निगरानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भारतीय सेना ने दिया बयान

पाकिस्तान के भीतर मिसाइल हमले के बाद भारतीय सेना का बयान सामने आया है। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर को शेयर करते हुए X पर पोस्ट किया- 'न्याय पूरा हुआ, जय हिंद'।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर मिसाइल हमले के बाद भारतीय सेना का पहला बयान, कहा- 'न्याय पूरा हुआ, जय हिंद'

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान के कई ठिकानों पर किया हमला, सामने आया Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत