1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभिनव अरोड़ा कौन हैं; जिनको संत रामभद्राचार्य ने मंच से उतार दिया, क्यों हो रहे सोशल मीडिया पर वायरल और ट्रोल?

अभिनव अरोड़ा कौन हैं; जिनको संत रामभद्राचार्य ने मंच से उतार दिया, क्यों हो रहे सोशल मीडिया पर वायरल और ट्रोल?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 27, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 06:54 pm IST

महज 10 साल के अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी वायरल और ट्रोल हो रहे हैं। हालही में उनका एक वीडियो संत रामभद्राचार्य जी के साथ सामने आया, जिसमें संत ने अभिनव को मंच ने नीचे उतार दिया।

Abhinav Arora- India TV Hindi
अभिनव अरोड़ा को संत रामभद्राचार्य ने मंच से उतार दिया Image Source : FACEBOOK/ANI

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें संत रामभद्राचार्य मंच से एक छोटे बच्चे को नीचे उतार देते हैं। जबकि ये बच्चा कीर्तन कर रहा होता है और भगवान का जयकारा लगा रहा होता है। इस बच्चे का नाम अभिनव अरोड़ा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होता है और सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा ट्रोल भी किया जाता है। रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा को अपने एक वीडियो में 'मूर्ख बच्चा' भी बताया।

रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

रामभद्राचार्य ने बच्चों द्वारा प्रवचन देने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने अभिनव अरोड़ा को लेकर कहा कि वह तो मूर्ख है। वो कहता है कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे। क्या भगवान उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने तो वृंदावन में भी उसे बहुत डांटा था। 

कौन हैं अभिनव अरोड़ा?

अभिनव अरोड़ा की छवि एक बाल संत की है। वह अक्सर भगवान के प्रति अपनी भक्ति के वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं। उनकी पहचान एक यूट्यूबर, इंफ्यूलेंसर और भक्त की है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। अभिनव तमाम आध्यात्मिक यात्राएं करते हैं और भक्ति में मगन होकर डांस करते हुए भी नजर आते हैं। वह भगवान कृष्ण और राधा के अनन्य भक्त होने का दावा करते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनव अरोड़ा महज 10 साल के हैं। वह एक आध्यात्मिक वक्ता भी हैं और यूट्यूब पर उनके तमाम वीडियोज भी हैं। बड़े-बड़े लोग अभिनव को काफी फॉलो करते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं।

क्यों हुई अभिनव को लेकर विवाद की शुरुआत?

दरअसल अभिनव अरोड़ा अपनी आध्यात्मिक यात्रा की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते थे और लोग उन्हें देखना पसंद करते थे। इसी बीच एक यूट्यूब चैनल 'ओनली देसी' ने अभिनव की आलोचना करते हुए वीडियो बनाए, जिसमें इस चैनल ने आरोप लगाया कि अभिनव के वक्तव्य उनके पिता से प्रेरित हैं। इस चैनल ने अभिनव की आध्यात्मिक यात्रा पर भी संदेह किया। जिसके बाद यूट्यूब पर तमाम चैनलों ने अभिनव की आलोचना करनी शुरू कर दी और अभिनव को ट्रोल किया जाने लगा।

ये मामला अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि संत रामभद्राचार्य ने भी अभिनव को अपने मंच से नीचे उतार दिया। जिसके बाद अभिनव ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत