1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मलेशिया से भारत आ रही फ्लाइट में महिला की मौत, दिल का दौरा पड़ा

मलेशिया से भारत आ रही फ्लाइट में महिला की मौत, दिल का दौरा पड़ा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 19, 2024 01:27 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 01:42 pm IST

कुआलालंपुर से तमिलनाडु के चेन्नई आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में चालक दल ने महिला को विमान में बेहोश पाया था। जब महिला की जांच की गई तो पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई है।

सांकेतिक फोेटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोेटो। Image Source : PEXELS

मलेशिया से भारत आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये फ्लाइट मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु के चेन्नई आ रही थी। जब मंगलवार को फ्लाइट चेन्नई पहुंची तो विमान में एक 37 साल की महिला मृत अवस्था में पाई गई है। इस घटना ने चालक दल समेत सभी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

दिल का दौरा पड़ने ​से मौत

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मलेशिया से चेन्नई आ रही फ्लाइट में जिस महिला की मौत हुई है वह तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया है कि चेन्नई में आई अंतरराष्ट्रीय उड़ान में महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण से हुई है। कल्लाकुरिची की निवासी महिला के शव को अस्पताल भेजा गया है।

बेहोश मिली थी महिला

पुलिस ने इस पूरी घटना के बारे में बताया कि जब निजी एयरलाइन का विमान जब चेन्नई पहुंचा तो चालक दल ने महिला को विमान में बेहोश पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच की। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया है कि महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला के शव को पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

घरेलू यात्रियों की संख्या 5 लाख के पार

दूसरी ओर भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पहली बार पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब भारत में एक दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा की है। विमानन मंत्रालय ने सोमवार शाम को बताया है कि रविवार 17 नवंबर को 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने एक ही दिन में प्रस्थान किया जो कि एक रिकॉर्ड है। इस दिन एयरलाइन कंपनियों ने 3,173 उड़ानों का परिचालन किया था। मंत्रालय सर्दियों में भी मांग बढ़ने की उम्मीद है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली का हिमाचल भवन होगा कुर्क, बकाया नहीं चुका पाई हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार

एक साथ आए एलन मस्क और इसरो, SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाया भारत का सैटेलाइट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत