1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: दहेज के लिए दो बच्चों की 24 वर्षीय मां को जिंदा जलाया! पति और ससुराल वाले फरार

झारखंड: दहेज के लिए दो बच्चों की 24 वर्षीय मां को जिंदा जलाया! पति और ससुराल वाले फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2021 07:38 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 07:38 pm IST

घटना के बारे में सूचना मिलने पर जब एक पुलिस दल को गांव भेजा गया तब वहां बसंती देवी नामक इस महिला के बस जले हुए अवशेष मिले। महिला के भाई ने अपने बयान में कहा कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले पैसे और दोपहिया वाहन की मांग करते हुए अक्सर तंग करते थे।

झारखंड में दहेज की...- India TV Hindi
झारखंड में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • पुलिस को घटनास्थल पर महिला के बस जले हुए अवशेष मिले
  • पति और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल से भाग गए

हजारीबाग (झारखंड): शहर में 24 वर्षीय एक महिला एवं दो बच्चों की मां को उसके पति एवं ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने को लेकर कथित रूप से जलाकर मार डाला। उपसंभागीय पुलिस अधिकारी नजीर अख्तर ने बताया कि मृतक महिला के भाई के बयान के आधार पर इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके अनुसार स्थानीय स्रोतों से इस घटना के बारे में सूचना मिलने पर जब एक पुलिस दल को रविवार खिल्ली गांव भेजा गया तब वहां बसंती देवी नामक इस महिला के बस जले हुए अवशेष मिले।

अख्तर ने बताया कि पुलिस दल के पहुंचने से पहले ही महिला के पति अंगद साव तथा उसके परिवार के अन्य सदस्य उसके आठ और तीन वर्ष की आयु के बच्चों के साथ घटनास्थल से भाग गए। पुलिस के अनुसार उसके पहुंचने पर बस अंगद का रिश्तेदार निर्मल साव ही घर में था जिसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के वास्ते हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बसंती देवी के भाई ने अपने बयान में कहा है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले पैसे और दोपहिया वाहन की मांग करते हुए अक्सर तंग करते थे। पुलिस के अनुसार उसके भाई ने यह भी बताया कि बसंती की शादी में अंगद साव के परिवार को दहेज दिया गया था लेकिन ससुरालवालों की मांग इन सालों में बढ़ती ही गई।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत