1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला ने सरकारी बस में सवार यात्रियों की बचाई जान, ड्राइवर को दौरा पड़ने के बाद खुद संभाला स्टेयरिंग

महिला ने सरकारी बस में सवार यात्रियों की बचाई जान, ड्राइवर को दौरा पड़ने के बाद खुद संभाला स्टेयरिंग

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2022 01:53 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 01:55 pm IST

42 साल की योगिता ने न सिर्फ बस को 10 किलोमीटर चलाकर उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाया, बल्कि बस के ड्राइवर को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया।

खुद बस चलाकर अस्पताल पहुंची महिला- India TV Hindi
खुद बस चलाकर अस्पताल पहुंची महिला Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सरकारी बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया
  • एक महिला ने गजब का साहस दिखाकर 24 यात्रियों की जान बचा ली
  • महिला ने फुर्ती दिखाते हुए बस की स्टेयरिंग संभाली

सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही सरकारी बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह ड्राइविंग सीट से गिर पड़ा। बस अनियंत्रित हो गई। कोई हादसा होता इससे पहले बस में यात्रा कर रही एक महिला ने गजब का साहस दिखाकर 24 यात्रियों की जान बचा ली। महिला ने फुर्ती दिखाते हुए बस की स्टेयरिंग संभाली और उसे चलाते हुए बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

बहादुरी का यह कारनामा पुणे की रहने वाली योगिता धर्मेंद्र सातव ने किया है। 42 साल की योगिता ने न सिर्फ बस को 10 किलोमीटर चलाकर उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाया, बल्कि बस के ड्राइवर को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया। योगिता ने इसके बाद बताया कि मुझे कार चलानी आती है इसलिए मैंने बस चलाने का फैसला किया था। पहला काम मेरे लिए चालक को इलाज उपलब्ध कराना था। इसलिए मैं बस चलाकर पास के एक अस्पताल ले गई।'

पुणे के वाघोली की 23 महिलाओं का ग्रुप 7 जनवरी को शिरूर तालुका के मोराची चिंचोली में घूमने के लिए गया था। तभी अचानक यह घटना हुई। इसी दौरान ड्राइवर को मिर्गी का दौरा आया और वह गिर पड़ा। बस में सवाल महिलाओं और उनके साथ मौजूद बच्चों ने डरकर चीखना और रोना शुरू कर दिया। तभी योगिता ने बस का स्टेयरिंग संभाल लिया और उसे चलाते हुए अगले गांव तक लेकर आईं।

योगिता को इससे पहले बस चलाने का ऐसा कोई अनुभव नहीं था। लेकिन वह अक्सर कार ड्राइव करती थीं तो उन्होंने बस को भी बहुत आसानी से ड्राइव कर लिया। योगिता ने लगातार 10 किलोमीटर तक बस चलाई। ये देखकर सवारियां भी हैरान रह गई थीं। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है और अभी उसकी हालत भी सुधर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत