1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या है अंतर? आसान भाषा में समझिए

World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या है अंतर? आसान भाषा में समझिए

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 08, 2024 11:26 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 11:26 am IST

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन की खास बात यह होती है कि विश्वभर में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार होता है और कई देशों के लोग हिंदी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेते हैं। लेकिन क्या आपको विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बीच का अंतर पता है।

World Hindi Day 2024 difference between World Hindi Day and National Hindi Day understand in easy la- India TV Hindi
विश्व हिंदी दिवस से कितना अलग है राष्ट्रीय हिंदी दिवस? Image Source : FILE PHOTO

World Hindi Day 2024: "उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्। वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्तति।" इस श्लोक का मतलब है जो समुद्र के उत्तर व हिमालय पर्वत के दक्षिण में स्थित है वह भारतवर्ष है और हम उसकी संतान हैं। भारतवर्ष की एक भाषा है हिंदी। करोड़ों लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारी राजभाषा है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, फिजी जैसे अन्य देशों में हिंदी बोलने और समझने वाले लोग अच्छी संख्या में हैं। वर्तमान में दुनियाभर में करीब 61 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। लेकिन कई बार लोग विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बीच दुविधा में होते हैं। लोग समझ नहीं पाते कि इनके बीच का अंतर क्या है। तो हम आज आपको इसी की जानकारी देने वाले हैं। 

Related Stories

14 सितंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय हिंदी दिवस

14 सिंतबर के दिन भी हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। लेकिन सवाल ये हैं कि कब विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है और कब राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1946 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसी संविधान सबा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार कर लिया। इसके बाद जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने हर साल हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया। इसके बाद 14 सितंबर 1953 से हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस को राष्ट्रीय दिवस कहा जाता है। 

10 जनवरी को मनाते हैं विश्व हिंदी दिवस

भारत व अन्य कुछ देशों में हिंदी ठीक-ठाक संख्या में लोग बोलते हैं। लेकिन हिंदी भाषा का प्रचार विश्वभर में हो सके। इसके लिए हिंदी दिवस मनाने के पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत पहली बार 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में हिंदि दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में 30 देशों के करीब 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य विश्वभर में हिंदी का प्रचार करना था। इसके बाद यूरोपिय देश नॉर्वे में पहली बार भारतीय दूतावास ने विश्व हिंदी दिवस मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मनाया गया था। इसके बाद साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। तब से हर साल 10 जनवर को जो हिंदी दिवस मनाया जाता है, उसे विश्व हिंदी दिवस कहा जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत