1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन नहीं, देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हूं: केजरीवाल

मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन नहीं, देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हूं: केजरीवाल

 Published : Mar 07, 2023 02:39 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 02:39 pm IST

Djbfने कहा कि यह चिंताजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लिए अच्छा काम करने वालों को जेल में डाल दिया है, जबकि देश को लूटने वालों को गले लगाया जा रहा है।

manish sisodia satyendra jain- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह होली पर देश के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छा काम करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि देश को लूटने वाले बच कर निकल रहे हैं। डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है...लेकिन इन सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने वाले दो लोग-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन-जेल में हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चिंताजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लिए अच्छा काम करने वालों को जेल में डाल दिया है, जबकि देश को लूटने वालों को गले लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “होली पर मैं देश की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए ध्यान और प्रार्थना करूंगा। अगर आपको भी लगता है कि प्रधानमंत्री सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं, तो आप भी होली का त्योहार मनाने के बाद देश के लिए प्रार्थना करें।” केजरीवाल ने कहा, “मैं सिसोदिया और जैन के जेल में होने को लेकर चिंतित नहीं हूं। वे बहादुर लोग हैं, जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं। लेकिन देश के हालात मुझे चिंता में डालते हैं।”

यह भी पढ़ें-

सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI ने इस साल 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया और जैन ने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत