1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Yoga Day: ITBP के जवानों ने हजारों फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच किया योग, PM मोदी ने कहा- 'ये पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ'

Yoga Day: ITBP के जवानों ने हजारों फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच किया योग, PM मोदी ने कहा- 'ये पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ'

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 21, 2022 10:55 am IST,  Updated : Jun 21, 2022 10:55 am IST

Yoga Day: योग दिवस के मौके पर ITBP जवानों ने भी योग किया। छत्तीसगढ़, असम और सिक्किम के जवान सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई दिए। जवानों ने इस मौके के लिए एक गीत भी तैयार किया है। 

Yoga Day- India TV Hindi
ITBP jawans perform Yoga in Ladakh at 17,000 feet Image Source : ANI

Highlights

  • दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम
  • पीएम मोदी ने कर्नाटक में हजारों लोगों के साथ योग किया
  • ITBP जवानों ने हजारों फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच किया योग

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने करीब 15 हजार लोगों के साथ योग करने के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ है। पीएम ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे कई योग किए। पीएम ने कहा कि योग की जो तस्वीरें कुछ साल पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, आज वो पूरे विश्व में दिख रही हैं। ये एक वैश्विक पर्व बन गया है। इसलिए इस बार की थीम योगा फॉर ह्यूमैनिटी है। इस मौके पर पीएम ने योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का भी धन्यवाद दिया। 

ITBP जवानों ने भी किया योगाभ्यास 

योग दिवस के मौके पर ITBP जवानों ने भी योग किया। छत्तीसगढ़, असम और सिक्किम के जवान सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई दिए। जवानों ने इस मौके के लिए एक गीत भी तैयार किया है। हिमाचल प्रदेश में तो जवान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योग करते दिखाई दिए। लद्दाख में जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया। वहीं सिक्किम में जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।

दुनियाभर में योग की धूम

इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर विश्वभर से योग करते हुए लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग दिवस की पूर्व संध्या पर एक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भारतीयों के अलावा अमेरिकी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। वहीं पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनकर योग किया गया। 

यूपी में 75 हजार जगहों पर योगाभ्यास

यूपी में योग दिवस के मौके पर 75 हजार जगहों पर योगाभ्यास किया गया। इसमें वाराणसी में 85 गंगा घाटों पर योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए जलयोग किया। इसके अलावा अयोध्या, सहारनपुर, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, झांसी, जौनपुर, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर लोग योगाभ्यास करते दिखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत