1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 107 साल की महिला राहुल गांधी से मिलना चाहती हैं क्योंकि वह ''हैंडसम'' हैं

107 साल की महिला राहुल गांधी से मिलना चाहती हैं क्योंकि वह ''हैंडसम'' हैं

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2017 02:25 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 02:25 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक अनूठी प्रशंसक बेंगलूर में 107 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला हैं। बुज़ुर्ग महिला को राहुल ‘‘हैंडसम’’ (आकर्षक) लगते हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं।

107 old woman- India TV Hindi
107 old woman

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक अनूठी प्रशंसक बेंगलूर में 107 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला हैं। बुज़ुर्ग महिला को राहुल ‘‘हैंडसम’’ (आकर्षक) लगते हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। राहुल ने कल अपनी इन बुजुर्ग प्रशंसक को फोन कर उनकी 107वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। 

बेंगलूर की रहने वाली महिला दिपाली सिकंद ने लिखा कि उनकी नानी राहुल गांधी से मिलना चाहती हैं और वह राहुल को ‘‘आकर्षक’’ मानती हैं। सिकंद ने कल अपनी नानी की केक काटते हुए एक फोटो ट्वीट की। उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरी दादी 107 साल की हो गयीं। उनकी एक इच्छा है। राहुल गांधी से मिलने की। मैंने उनसे पूछा क्यों? उन्होंने धीमी आवाज में कहा...वह हैंडसम है।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया, ‘‘प्रिय दिपाली, कृपया अपनी सुंदर नानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और मैरी क्रिसमस कहिए। कृपया मेरी ओर से उन्हें गले लगाइये।’’ 

बाद में राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया। सिकंद ने फिर से ट्वीट कर कहा, ‘‘और बस इतना ही पर्याप्त नहीं था कि श्री गांधी ने फोन किया और व्यक्तिगत तौर पर मेरी नानी को बधाई दी। यह वास्तविक मानवता है। उनको शुभकामना देने के लिए आप सभी को धन्यवाद। ’’ 

ट्वीटर पर राहुल गांधी के 52.2 लाख फालोअर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत