1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 6 जून से शुरू हो सकता है नई लोकसभा का पहला सत्र

6 जून से शुरू हो सकता है नई लोकसभा का पहला सत्र

 Reported By: PTI
 Published : May 26, 2019 11:44 pm IST,  Updated : May 26, 2019 11:44 pm IST

देश में आम चुनाव के बाद 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू हो सकता है और 15 जून को इसका समापन होगा।

parliament- India TV Hindi
parliament

नई दिल्ली: देश में आम चुनाव के बाद 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू हो सकता है और 15 जून को इसका समापन होगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के अगले दिन 31 मई को नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान पहले संसद सत्र के शुरूआत की तिथि पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार सत्र के दौरान अपनी बहुमत साबित करेगी। संसद का यह कार्यकाल 6 दिन का होगा। छह जून से शुरू हुआ सत्र 15 जून को खत्म होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत