1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू कश्मीर में 25% घटीं आतंकी वारदातें: राजनाथ सिंह

जम्मू कश्मीर में 25% घटीं आतंकी वारदातें: राजनाथ सिंह

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2015 09:50 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 09:50 am IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है और राज्य में सुरक्षा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार देखा

जम्मू कश्मीर में 25%...- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में 25% घटीं आतंकी वारदातें: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है और राज्य में सुरक्षा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। सिंह ने कहा, 'किसी राज्य या देश के विकास के लिए पूर्व आवश्यकता है कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल होना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताना चाहूंगा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वहां हिंसा के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट हुई है। केवल इतना ही नहीं, आतंकवाद से जुडी घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है।'

सिंह ने कहा कि विकास के लिए शांति और सुरक्षा का माहौल होना जरूरी है और जम्मू कश्मीर में उसके द्वारा यह माहौल बनाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।