1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'JNU में रोज मिलते हैं 3 हजार यूज्‍ड कंडोम, छात्र करते है न्यूड डांस'

'JNU में रोज मिलते हैं 3 हजार यूज्‍ड कंडोम, छात्र करते है न्यूड डांस'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2016 03:02 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 03:02 pm IST

जेएनयू विवाद थमा नहीं है और इस बीच भाजपा नेताओं के विवादित बयान भी जारी है। पिछले दिनों राजस्‍थान के एक विधायक द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए बयान के बाद अब एक अन्‍य भाजपा नेता ने विवादित बयान दे दिया है।

jnu- India TV Hindi
jnu

नई दिल्‍ली: जेएनयू विवाद थमा नहीं है और इस बीच भाजपा नेताओं के विवादित बयान भी जारी है। पिछले दिनों राजस्‍थान के एक विधायक द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए बयान के बाद अब एक अन्‍य भाजपा नेता ने विवादित बयान दे दिया है। आहूजा ने कहा कि जेएनयू में हर रोज रात आठ बजे के बाद कल्चरल प्रोग्राम होता है जिसमें छात्र न्यूड होकर डांस करते हैं।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के अनुसार, अलवर से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने आरोप लगाया है कि जेएनयू में हर रोज 3 हजार यूज्‍ड कंडोम निकलते हैं वहीं 2 हजार शराब की बोतलें भी मिलतीं हैं। भाजपा विधायक ने यह बयान अपने विधानसभा क्षेत्र में एक प्रोटेस्‍ट मार्च के दौरान कही।

ज्ञानदेव यहीं नहीं रूके और उन्‍होंने आगे कहा कि जेएनयू में रोजाना सिगरेट के 10 हजार बट्स, 500 उपयोग किए हुए अबॉर्शन के इंजेक्‍शन भी मिलते हैं। आहूजा ने कहा कि कैम्‍पस में इसके अलावा 50 हजारा हड्डियां, 2 हजार चिप्‍स के खाली पैकेट्स और बीड़ियों के टुकड़े मिलते हैं।

आहूजा ने आगे कहा कि मैं आपके सामने वो बातें रख रहा हूं जो कि सोशल मीडिया और न्‍यूज चैनल्‍स पर चल रहे हैं।

उनके अनुसार जब मां दुर्गा अष्‍टमी होती है तो जेएनयू के छात्र महिषासुर जयंती मनाते हैं। ज्‍यादातर छात्र रात 8 बजे बाद ड्रग्‍स लेते मिलते हैं। जेएनयू में पढ़ने वाले छात्र बच्‍चे नहीं हैं, लेकिन उनके दो-दो बच्‍चे हैं। दिन में वो प्रदर्शन करते हैं और रात में आपत्तिजनक डांस में डूबे मिलते हैं। आहूजा ने छात्रों को देशद्रोही करार देते हुए मांग की है कि उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।